इंडोनेशिया (राजधानी: जकार्ता)
इंडोनेशिया के तट पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे जनहानि हुई।

भौगोलिक अवस्थिति
- यह हिंद और प्रशांत महासागरों के बीच, मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया के तट पर है।
- प्रमुख द्वीप: सुमात्रा, जावा, कालीमंतन, सुलावेसी, पापुआ।
- सीमावर्ती देश: यह पूर्वी तिमोर, पापुआ न्यू गिनी और मलेशिया के साथ भूमि सीमा साझा करता है।
राजनीतिक विशेषताएं:
- वैश्विक भूमिका: भारत के साथ गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का संस्थापक सदस्य।
भौगोलिक विशेषताएं:
- विवर्तनिक विन्यास: विवर्तनिक प्लेटों के अभिसरण पर स्थित है। यह रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जो इसे अत्यधिक आपदा-प्रवण (भूकंप और ज्वालामुखी उद्गार) बनाता है।
- ज्वालामुखी: 100 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों की उपस्थिति (जैसे, माउंट मेरापी, माउंट क्राकाटोआ)।
- जलवायु: भूमध्य रेखा पर स्थित होने के कारण यहाँ उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।