इंडोनेशिया (राजधानी: जकार्ता)

इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में डुकोनो ज्वालामुखी से उद्गार हुआ।
भौगोलिक अवस्थिति
- स्थिति: इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया की मुख्य भूमि से पृथक हिंद और प्रशांत महासागरों के बीच स्थित है।
- प्रमुख द्वीप: सुमात्रा, जावा, कालीमंतन, सुलावेसी, पापुआ।
- सीमाएं: यह पूर्वी तिमोर, पापुआ न्यू गिनी और मलेशिया के साथ स्थलीय सीमाएं साझा करता है।
- वैश्विक भूमिका: यह भारत के साथ गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का संस्थापक सदस्य था।
भौगोलिक विशेषताएं
- विवर्तनिक विन्यास (Tectonic Setting): यह विवर्तनिक प्लेटों के अभिसरण पर स्थित, 'रिंग ऑफ फायर' (अग्नि वलय) का हिस्सा है, जो इसे अत्यधिक आपदा-प्रवण (भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट) क्षेत्र बनाता है।
- ज्वालामुखी सक्रियता: यहां 100 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं (जैसे: माउंट मेरापी, माउंट क्राकाटोआ)।
- जलवायु: भूमध्य रेखा पर स्थित होने के कारण उष्णकटिबंधीय जलवायु।