भारत का पहला चिप फैब्रिकेशन प्लांट गुजरात के धोलेरा स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में अधिसूचित किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

AI-आधारित इस सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन केंद्र का विकास टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाना है।

  • फैब्रिकेशन एक "फ्रंट-एंड" प्रक्रिया है जहां सिलिकॉन वेफर्स पर इंटीग्रेटेड सर्किट बनाए जाते हैं।

महत्व

  • रणनीतिक आत्मनिर्भरता: यह केंद्र चिप के आयात पर निर्भरता को कम करेगा। इससे रक्षा, दूरसंचार और ऑटोमोटिव क्षेत्रकों में भारत को हर समय चिप की आपूर्ति होती रहेगी।
  • कौशल आधारित रोजगार का सृजन: इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और IT/ITES सेवाओं में लगभग 21,000 रोजगार के अवसर उत्पन्न होने का अनुमान है।
  • प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उन्नति: यह केंद्र "असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग" (ATMP) से "फैब्रिकेशन" की ओर कदम बढ़ाकर भारत को एंड-टू-एंड चिप बनाने की क्षमता वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल करता है।
  • पूर्व की पहलें: गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की ATMP (असेंबली, टेस्ट, मार्किंग और पैकेजिंग) सुविधा और आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्टिंग (OSAT) इकाइयां शुरू की गईं।

लक्ष्य

  • केंद्र सरकार का लक्ष्य विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZs) के माध्यम से एक सुदृढ़ सेमीकंडक्टर प्रणाली स्थापित करना और भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

SEZ मॉडल आधारित विकास ढांचा: 

  • विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) किसी देश के भीतर ऐसे निर्धारित क्षेत्र होते हैं, जहाँ व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अलग नियमावली और कर व्यवस्था लागू होती है
  • यह अधिसूचना 2025 में SEZ नियम, 2006 में किए गए महत्वपूर्ण संशोधनों के बाद आई है। इन संशोधनों का उद्देश्य निवेश बढ़ाना, नवाचार को बढ़ावा देना और कारोबार करना आसान बनाना है।
    • उदाहरण के लिए: SEZ की स्थापना के लिए भूमि की आवश्यकता 50 हेक्टेयर से घटाकर 10 हेक्टेयर कर दी गई, घरेलू टैरिफ क्षेत्र (DTA) में शुल्क देकर SEZ में उत्पादित वस्तुओं को देश के भीतर बिक्री की अनुमति दी गई, आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

Strategic Autonomy

The ability of a nation to pursue its own interests and make independent decisions in critical sectors, free from undue influence or dependence on external powers. A strong manufacturing base contributes significantly to strategic autonomy.

DTA (Domestic Tariff Area)

Refers to the normal customs territory of a country, outside of the special economic zones. Goods traded within the DTA are subject to standard customs duties and regulations.

SEZ (Special Economic Zone)

Designated geographical areas within a country that have different economic regulations and tax policies compared to the rest of the country, aimed at promoting trade, investment, and economic development.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet