हाल ही में, विकासशील देशों ने IMF-विश्व बैंक स्प्रिंग मीटिंग्स 2026 में पहली बार 'बॉरोअर्स प्लेटफॉर्म' शुरू किया।
बॉरोअर्स प्लेटफॉर्म के बारे में:
- उद्देश्य: यह पीयर लर्निंग और ऋण प्रबंधन क्षमता निर्माण के लिए एक समर्पित मंच है। यह संप्रभु ऋण समझौतों में उधार लेने वालों की आवाज को मजबूत करने का कार्य करता है।
- यह ऋण पुनर्गठन मंच नहीं है।
- सदस्य: 30 संस्थापक सदस्य (भारत सहित); अध्यक्ष- मिस्र।
- सचिवालय: संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (UNCTAD)।
- महत्व: यह उन उधार-लेने वालों को एक औपचारिक समन्वय तंत्र प्रदान करता है जिनका विदेशी ऋण 2024 में 11.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
- संप्रभु ऋण समझौतों पर लंबे समय से ऋणदाता के नेतृत्व वाले तंत्रों का प्रभुत्व रहा है। पेरिस क्लब इसका एक प्रमुख उदाहरण है।
Article Sources
1 sourceभारत में चमगादड़ों का पहला आकलन इनके समक्ष खतरों और डेटा संबंधी प्रमुख समस्याओं को रेखांकित करता है।
- यह रिपोर्ट नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, बैट कंज़र्वेशन इंटरनेशनल आदि द्वारा तैयार की गई है।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
- प्रजातीय विविधता: लगभग 135 चमगादड़ प्रजातियां दर्ज की गईं। इनमें से 16 प्रजातियां स्थानिक (endemic) हैं।
- IUCN द्वारा सात प्रजातियों को थ्रीटेंड (संकटापन्न) श्रेणियों के तहत सूचीबद्ध किया गया।
- खतरे: शहरीकरण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 का स्रोत होने का कलंक मुख्य खतरे हैं।
चमगादड़ों के बारे में:
- चमगादड़ स्तनपायी जीव हैं जो जीवित बच्चों को जन्म देते हैं। इनके शरीर बालों से ढके होते हैं और ये गर्म रक्त वाले होते हैं।
- ये एकमात्र ऐसे स्तनपायी हैं जो उड़ने में सक्षम हैं।
- प्रतिध्वनि निर्धारण (Echolocation): अधिकांश चमगादड़ पूर्ण अंधकार में उड़ने के लिए उच्च-आवृत्ति वाली ध्वनि तरंगों का उपयोग करते हैं। वे इसी तकनीक की सहायता से शिकार भी करते हैं।
- महत्व: ये परागण, कीट नियंत्रण और बीज प्रसार जैसी प्रमुख पारितंत्र सेवाएं प्रदान करते हैं।
भारत ने WADA GAIIN अंतिम सम्मेलन में वैश्विक डोपिंग रोधी प्रयासों में सहयोग को सुदृढ़ किया है।
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) के बारे में:
- स्थापना: इसकी स्थापना 1999 में 'लॉज़ेन घोषणा' की शर्तों के अनुसरण में एक अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी के रूप में की गई थी।
- मुख्यालय: मॉन्ट्रियल (कनाडा)।
- उद्देश्य: डोपिंग मुक्त खेल के लिए एक सहयोगात्मक विश्वव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करना।
- शासन: WADA का शासन और वित्तपोषण खेल आंदोलन (स्पोर्ट मूवमेंट) और विश्व की सरकारों के बीच समान भागीदारी पर आधारित है।
- प्रमुख पहलें: ग्लोबल एंटी-डोपिंग इंटेलिजेंस एंड इन्वेस्टिगेशन नेटवर्क (GAIIN) पहल और विश्व डोपिंग रोधी कोड (Code)।
त्रिपुरा में बेंट-टोएड गेको की एक नई प्रजाति, 'साइटोडैक्टिलस जयदित्यई' (Cyrtodactylus jayadityai) खोजी गई है। इसका नाम एक शोधकर्ता के गुरु और सरीसृप विज्ञानी जयदित्य पुरकायस्थ के नाम पर रखा गया है।

- इस खोज के बाद अब पूर्वोत्तर भारत में साइटोडैक्टिलस प्रजातियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
- यह अपने निकटतम संबंधी सी.त्रिपुराएंसिस (C.tripuraensis) से काफ़ी भिन्न है।
गेको के बारे में:
- ये कोमल त्वचा और बड़े सिर वाले छोटे, मुख्य रूप से निशाचर सरीसृप हैं।
- इनमें चिपकने वाले पैर के पंजे होते हैं, जो उन्हें दीवार या छत पर चढ़ने में सक्षम बनाते हैं।
- ये आमतौर पर कीटभक्षी होते हैं; कुछ प्रजातियां इंसानी बस्तियों के अनुकूल हो गई हैं।
- ये विश्व स्तर पर रेगिस्तानों से लेकर उष्णकटिबंधीय जंगलों तक पाए जाते हैं।
- उपसमूह गेकोटा के तहत इनकी 1,000 से अधिक उप-प्रजातियाँ हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी नवीनतम WEO रिपोर्ट में वित्त वर्ष 27 के लिए भारत के GDP संवृद्धि पूर्वानुमान को थोड़ा बढ़ाकर 6.5% कर दिया है।
- वैश्विक संवृद्धि दर कम होकर 2026 में 3.1% और 2027 में 3.2% रहने का अनुमान है।
- भारत मौद्रिक (नॉमिनल) GDP के संदर्भ में विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं से बाहर होकर छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रथम स्थान पर अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान और यूके हैं।
WEO के बारे में:
- यह निकट और मध्यम अवधि में विश्व अर्थव्यवस्था का विश्लेषण और अनुमान प्रस्तुत करता है।
- यह वर्ष में दो बार प्रकाशित होता है और इसके बीच में अपडेट जारी किए जाते हैं।
- IMF द्वारा प्रकाशित अन्य रिपोर्ट्स: ग्लोबल फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट, फिस्कल मॉनिटर।
कारखाना श्रमिकों के बीच हालिया अशांति ने राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी स्तर यानी नेशनल फ्लोर लेवल मिनिमम वेज को अंतिम रूप देने के प्रयासों में तेजी ला दी है।
नेशनल फ्लोर लेवल मिनिमम वेज के बारे में:
- परिचय: यह अवधारणा 1991 में पहली बार चर्चा में आई थी और श्री झीनाभाई दरजी की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय ग्रामीण श्रम आयोग (NCRL) की सिफारिशों से संबंधित है।
- इसे देशभर में न्यूनतम मजदूरी में असमानता को कम करने के लिए स्वैच्छिक आधार पर पेश किया गया था। यह एक समान मजदूरी संरचना की दिशा में प्रयास है।
- वर्तमान में, मजदूरी संहिता (2019) केंद्र सरकार को फ्लोर वेज (अधिकार) निर्धारित करने का अधिकार देती है।
- इसलिए, समुचित सरकारों (केंद्र और राज्य) को कौशल, क्षेत्र, व्यवसाय या अन्य स्थानीय कारकों के आधार पर इस स्तर से ऊपर न्यूनतम मजदूरी तय करनी चाहिए।
- यह 1991 में 20 रुपये और 2017 में 176 रुपये के स्तर पर थी
मेघालय ने अंग्रेजी के अतिरिक्त देशज खासी और गारो भाषाओं को भी राज्य की राजकीय भाषा का दर्जा दिया है।
- इन भाषाओं का उपयोग अब सरकारी संचार में किया जा सकता है।
- राज्य के अधिनियमों में संशोधन के बाद, विधायक विधानसभा सत्र के दौरान इन भाषाओं में चर्चा और बहस कर सकेंगे।
खासी और गारो भाषाओं के बारे में:
- खासी: मोन-खमेर (Mon-Khmer) परिवार की खासी शाखा की सदस्य, जो ऑस्ट्रो-एशियाई (Austroasiatic) परिवार का हिस्सा है।
- गारो: मेघालय के गारो हिल्स जिलों की सबसे महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक, जो चीनी-तिब्बती भाषा परिवार के बोडो समूहों में से एक से संबंधित है।
नोट: दोनों भाषाएं वर्तमान में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं हैं।