भारत की राष्ट्रीय AI गवर्नेंस रणनीति का नेतृत्व करने के लिए 'AI गवर्नेंस और आर्थिक समूह (AIGEG)' का गठन किया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • एआईजीईजी, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी निकाय है, भारत की एआई शासन नीति का समन्वय करेगा।
  • यह एआई गवर्नेंस दिशानिर्देशों और आर्थिक सर्वेक्षण की सिफारिशों को औपचारिक रूप देता है, जिसमें 'संपूर्ण सरकारी' दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है।
  • नीति आयोग के 'सभी के लिए एआई' के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत की एआई रणनीति समावेशी विकास और विश्वास और जवाबदेही जैसे सात सिद्धांतों पर केंद्रित है।

In Summary

AIGEG का गठन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने किया है। इसके माध्यम से भारत के AI गवर्नेंस दिशानिर्देशों और आर्थिक समीक्षा में की गई सिफारिशों को औपचारिक रूप दिया गया है।

  • दिशानिर्देशों ने AI गवर्नेंस के लिए "संपूर्ण-सरकार" (whole-of-government) दृष्टिकोण पर जोर दिया है।
  • आर्थिक समीक्षा ने भारत के विशिष्ट श्रम बाजार की वास्तविकताओं और सामाजिक स्थिरता के अनुरूप AI के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय प्राधिकरण की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

AI गवर्नेंस और आर्थिक समूह (AIGEG) के बारे में

  • यह एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी निकाय है। यह AI गवर्नेंस पर नीति निर्माण और विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय के लिए भारत का केंद्रीय संस्थागत तंत्र होगा।
  • संरचना (10-सदस्यीय निकाय):
    • अध्यक्ष: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री
    • उपाध्यक्ष: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री
    • अन्य सदस्य: नीति निर्माण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और आर्थिक मामलों से जुड़े हितधारक। उदाहरण के लिए: प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA), नीति आयोग के CEO, आदि। 
  • विशेषज्ञ सहायता: एक प्रौद्योगिकी और नीति विशेषज्ञ समिति (TPEC) द्वारा, जो वैश्विक रुझानों, नए खतरों और विनियामक कमियों पर तकनीकी सलाह देगी।

भारत की AI गवर्नेंस रणनीति

  • नीति आयोग की 'राष्ट्रीय AI रणनीति (2018)': ‘सभी के लिए AI’ दृष्टिकोण, समावेशी विकास और इंडियाAI मिशन जैसी पहलों के माध्यम से AI प्रणाली के लोकतंत्रीकरण पर जोर देती है।
  • सात सिद्धांत या सूत्र: विश्वास, जन-केंद्रितता, जिम्मेदार नवाचार, समानता, जवाबदेही, समझदारी, और सुरक्षा, लचीलापन एवं संधारणीयता।
  • डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के साथ एकीकरण, तथा AI गवर्नेंस समूह जैसे संस्थागत ढांचे का निर्माण। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA)

मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी होता है जो देश की अर्थव्यवस्था पर सरकार को सलाह देता है। CEA, AIGEG के सदस्यों में से एक होता है।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI)

साझा, सुरक्षित और अंतर्संचालनीय डिजिटल प्रणालियों का एक समूह है जो मुक्त मानकों पर आधारित होती है और सक्षमकारी नियमों द्वारा संचालित होती है। यह प्रभावी लोक सेवा वितरण, भुगतान क्रांति और ई-गवर्नेंस को सुगम बनाता है।

इंडियाAI मिशन

यह भारत के AI मिशन के तहत एक उप-मिशन या पहल हो सकती है, जिसका उद्देश्य AI में हुई प्रगति को प्रदर्शित करना और देश में AI के विकास को गति देना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet