लेबनान (राजधानी: बेरूत)
हाल ही में लेबनान और इजरायल के बीच हुआ 10 दिवसीय युद्ध-विराम समझौता प्रभावी हो गया।
भौगोलिक अवस्थिति

- पश्चिम एशिया के लेवांत (Levant) क्षेत्र में स्थित है।
- सीमावर्ती देश: सीरिया (उत्तर और पूर्व) और इजरायल (दक्षिण)।
- समुद्री सीमा: साइप्रस।
- सीमावर्ती जल निकाय: भूमध्य सागर।
भौगोलिक विशेषताएं:
- उच्चतम शिखर: कुरनेत अल सावदा।
- प्रमुख घाटी: बेका (अल-बिका)।
- प्रमुख नदियाँ: लितानी, ओरोन्टेस और कबीर।
- प्रमुख पर्वत: लेबनान पर्वत (जबल लुबनान), हर्मन पर्वतमाला।