उज़्बेकिस्तान (राजधानी: ताशकंद)
भारत और उज्बेकिस्तान अगले तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से अधिक करने पर विचार कर रहे हैं।

भौगोलिक अवस्थिति:
- यह मध्य एशिया में स्थित है। यह विश्व के केवल उन दो देशों में शामिल है जो दोहरे भू-आबद्ध (doubly-landlocked) है। अन्य देश लिकटेंस्टीन है।
- सीमावर्ती देश: कजाकिस्तान (उत्तर), किर्गिस्तान (उत्तर-पूर्व), तजाकिस्तान (दक्षिण-पूर्व), अफगानिस्तान (दक्षिण), और तुर्कमेनिस्तान (दक्षिण-पश्चिम)।
- अरल सागर: कजाकिस्तान के दक्षिणी भाग और उत्तरी उज्बेकिस्तान के बीच स्थित है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख नदियां: अमु दरिया और सिर दरिया।
- प्रमुख झीलें: अयदरकुल झील और सरीकमिश झील।
- मरुस्थल: किजिलकुम।
- सर्वोच्च शिखर: हज़रत सुल्तान।
- प्रमुख प्राकृतिक संसाधन: सोना, जस्ता, सीसा, तांबा, यूरेनियम और टंगस्टन।
- तद्झिक-फरगाना बेसिन और अमु दरिया बेसिन में तेल और गैस के क्षेत्र उपस्थित हैं।