जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से जन-जीवन को खतरा | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बादल फटने की घटना 100 वर्ग किलोमीटर से कम क्षेत्र में 100 मिमी/घंटे की वर्षा के रूप में परिभाषित की जाती है, जो पर्वतीय उत्थान या अचानक संघनन के कारण होती है।
  • डॉप्लर रडार बादल फटने की घटनाओं का 6-14 घंटे पहले पूर्वानुमान लगा सकते हैं, जिनके प्रभावों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को नुकसान शामिल है।
  • एनडीएमपी 2019 में यूएलबी/पीआरआई के लिए राज्य की जिम्मेदारी और 'मिशन मौसम' के तहत डेटाबेस प्रबंधन और रडार नेटवर्क के विस्तार के लिए केंद्र की जिम्मेदारी पर जोर दिया गया है।

In Summary

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में बादल फटने (क्लाउडबर्स्ट) की परिघटना के कारण अचानक बाढ़ आ गई। ध्यातव्य है कि सामान्य मानसूनी वर्षा लगातार और व्यापक क्षेत्रों में होती है। इसके विपरीत, बादल फटना एक स्थानीयकृत  घटना है, जो बहुत छोटे क्षेत्र को प्रभावित करती है।

‘बादल फटना’ क्या है?

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यदि 100 वर्ग किमी से कम क्षेत्र में एक घंटे के भीतर लगभग 100 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है, तो इसे बादल फटना कहा जाता है।
  • यह कभी-कभी होने वाली परिघटना है, जो मुख्यतः निम्न परिस्थितियों में घटित होती है:
    • पर्वतीय उत्थापन (Orographic Lift): जब पवनें पर्वतों से टकराकर ऊपर उठती हैं, तो वे ठंडी होकर तेजी से संघनित हो जाती हैं (इन्फोग्राफिक देखिए)।
    • हवा का मिश्रण: कभी-कभी गर्म वायु का खंड ठंडी वायु से मिलने पर अचानक संघनन होता है। इससे भी बहुत कम समय में अत्यधिक वर्षा हो सकती है।
  • पूर्वानुमान: डॉप्लर रडार का उपयोग करके बादल फटने की संभावना का पूर्वाभास 6 घंटे और कभी-कभी 12-14 घंटे पहले लगाया जा सकता है।
  • प्रभाव: इसके कारण अचानक बाढ़ आना, बांध टूटना, मलबा प्रवाह और भूस्खलन जैसी घटनाएं देखी जाती हैं। इससे जान-माल, घरों, सड़कों, सार्वजनिक अवसंरचनाओं और पारितंत्र को भारी नुकसान पहुँचता है।

आगे की राह  

  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना (NDMP 2019):
    • राज्य की जिम्मेदारी: शहरी स्थानीय निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं  की क्षमता बढ़ाना, ताकि वे बादल फटना और ओलावृष्टि जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर तैयारी कर सकें और प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।
    • केंद्र की जिम्मेदारी: ओलावृष्टि, बादल फटने और जलवायु परिवर्तन से संबंधित डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (DBMS) विकसित करना।
  • 'मिशन मौसम' के तहत:
    • भारत अपने रडार नेटवर्क को वर्तमान के लगभग 40 से बढ़ाकर दोगुने से अधिक करने की योजना बना रहा है।
    • हाइपरलोकल (अति-स्थानीय) घटनाओं का बेहतर पूर्वानुमान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाएगा। 

पर्वतीय उत्थापन (Orographic Lifting) एवं बादल फटना 

6. तीव्र ढाल वाले पर्वतीय क्षेत्रों में यह अत्यधिक एवं अचानक हुई वर्षा आकस्मिक बाढ़ का कारण बनती है।

5. अंततः संचित समस्त जल एक साथ नीचे गिरता है, जिसे बादल फटना कहा जाता है।

4. ऊर्ध्वगामी वायु प्रवाह के लगातार बने रहने से नमी का विसरण (Dissipation) नहीं हो पाता और बादलों में जल निरंतर संचित होता रहता है।

3. वायु का तीव्र ऊर्ध्वगामी (ऊपर की ओर) प्रवाह संघनित जल-बूंदों (वर्षा-बूंदों) को भूमि पर गिरने से रोकता है।

2. ऊपर उठती हुई वायु ठंडी होकर संघनित होती है, जिससे बादलों का निर्माण होता है।

1. आर्द्र वायु किसी पर्वत या पहाड़ी से टकराकर ऊपर उठती है।

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

मलबा प्रवाह (Debris Flow)

भूस्खलन का एक प्रकार जिसमें चट्टानों, मिट्टी और अन्य मलबे का एक द्रवित मिश्रण गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में तेजी से नीचे की ओर बहता है। बादल फटने के बाद यह एक आम घटना है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

कंप्यूटर साइंस का एक क्षेत्र है जो ऐसी मशीनों का निर्माण करता है जो मानव बुद्धि के समान कार्य कर सकती हैं, जैसे सीखना, समस्या-समाधान और निर्णय लेना।

हाइपरलोकल पूर्वानुमान (Hyperlocal Forecasting)

बहुत छोटे भौगोलिक क्षेत्रों (जैसे, कुछ वर्ग किलोमीटर) के लिए मौसम का विस्तृत और सटीक पूर्वानुमान, जिसे अक्सर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उन्नत रडार डेटा का उपयोग करके प्राप्त किया जाता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet