हाल ही में, स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स यानी राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
- वर्ष 2030 के शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत का अहमदाबाद (गुजरात) शहर करेगा। इसके साथ ही भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की एक से अधिक बार मेजबानी करने वाला पहला एशियाई देश बन जाएगा। भारत ने पहली बार 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी।
कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में
- यह प्रत्येक चार वर्षों पर आयोजित होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतिस्पर्धा है।
- पहले इसे 'ब्रिटिश एम्पायर गेम्स' के नाम से जाना जाता था और ये पहली बार 1930 में कनाडा में आयोजित किए गए थे।
- भागीदारी: इसमें पूर्व ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा रहे देशों यानी राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों, ब्रिटिश विदेशी क्षेत्रों तथा द्वीपीय देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।
- इसमें 72 राष्ट्रमंडल खेल संघ (CGAs) हिस्सा लेते हैं।
- भारत ने 1934 में इसके दूसरे संस्करण में पहली बार भाग लिया था।
- शामिल प्रमुख खेल: एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, तैराकी और पैरा तैराकी, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, बाउल्स और पैरा बाउल्स, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, नेटबॉल और मुक्केबाजी।
- मेजबान देश दो नए या पारंपरिक खेलों को शामिल करने का भी प्रस्ताव रख सकता है।
राष्ट्रमंडल देशों के बारे में
|