भारत ने लगभग “सार्वभौमिक बैंकिंग कवरेज” प्राप्त कर लिया है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत ने लगभग सार्वभौमिक बैंकिंग कवरेज हासिल कर लिया है, जिसमें 99.92% गांवों में बैंकिंग आउटलेट की सुविधा उपलब्ध है।
  • प्रमुख पहलों में जेएएम ट्रिनिटी, जन धन दर्शक ऐप, बीसी मॉडल और वित्तीय समावेशन के लिए आईपीपीबी शामिल हैं।
  • धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए आईडीपीआईसी और एक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से डिजिटल भुगतान सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

In Summary

संसद को दी गई जानकारी के अनुसार भारत ने लगभग सार्वभौमिक (यूनिवर्सल) बैंकिंग कवरेज प्राप्त कर लिया है। अब देश के 99% से अधिक आबाद गांवों तक औपचारिक बैंकिंग सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित हो चुकी है। 

वर्तमान स्थिति

  • 99.92% आबाद गांवों (6,01,328 में से 6,00,868 गाँव) के 5 किलोमीटर के दायरे में कम-से-कम एक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है।
  • बैंकिंग नेटवर्क में शामिल हैं:
    • 1.81 लाख+ बैंक शाखाएं,
    • 17.36 लाख बैंक मित्र (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स),
    • 1.65 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) केंद्र। 
  • 58.77 करोड़ प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खाते, जिनमें ₹3.12 लाख करोड़ जमा हैं।

बैंकिंग कवरेज बढ़ाने के लिए प्रमुख पहलें

  • वित्तीय समावेशन पहलें:
    • JAM ट्रिनिटी (जन धन–आधार–मोबाइल): यह जन धन खाते, आधार और मोबाइल को जोड़कर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देती है। इसके माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) आसानी से किया जाता है।
    • RBI द्वारा छूट: RBI ने बैंकों को पूर्व अनुमति के बिना नई शाखाएं खोलने की अनुमति दी है। हालांकि, शर्त यह है कि नई शाखाओं में कम-से-कम 25% शाखाएँ बिना बैंक वाले ग्रामीण क्षेत्रों  में खोली जाएँ।
    • जन धन दर्शक (JDD) ऐप: GIS  आधारित इस ऐप के माध्यम से देश में बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता का डिजिटल मानचित्र तैयार किया जाता है।
    • बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) मॉडल: यह ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराता है।
    • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB): डाक नेटवर्क के माध्यम से अंतिम छोर (लास्ट माइल) तक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराता है।
  • कृषि ऋण:
    • जन समर्थ पोर्टल: यह सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है।
    • किसान ऋण पोर्टल (KRP): यह पोर्टल आधार नंबर आधारित किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सत्यापन की सुविधा देता है। साथ ही, ऋण एवं क्लेम्स के निपटान की प्रक्रिया को तेज बनाता है।
  • साइबर सुरक्षा और डिजिटल भुगतान:
    • इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन (IDPIC): यह धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए AI-आधारित प्रणाली का उपयोग करता है। 
    • राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन: साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध हैं। 

सार्वभौमिक बैंकिंग कवरेज के लाभ 

बेहतर सुशासन 

JAM (जन धन–आधार–मोबाइल) प्रणाली को सुदृढ़ बनाकर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) को अधिक पारदर्शी, तेज़ और प्रभावी बनाता है।

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा 

अधिक से अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग सेवाओं तक पहुँच प्रदान करता है। 

समावेशी विकास को सशक्त बनाना 

वंचित वर्गों को ऋण और बीमा जैसी वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन 

डिजिटल भुगतान और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देता है।

सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में योगदान

गरीबी उन्मूलन और समानता सुनिश्चित करने में योगदान देता है।

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सतत विकास लक्ष्य (SDGs)

Sustainable Development Goals (SDGs) are a universal call to action to end poverty, protect the planet, and ensure that all people enjoy peace and prosperity by 2030. NIC-2025's integration of environmental and green economy activities aims to better align with SDGs.

जन समर्थ पोर्टल

यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो ऋण आवेदकों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी एजेंसियों को जोड़ता है। यह विभिन्न ऋण योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और स्वचालित करने में मदद करता है।

वित्तीय समावेशन

Financial Inclusion refers to the availability and equality of opportunities to access financial services for all individuals and businesses, regardless of income or social status. It aims to ensure that everyone has access to essential financial products like banking, credit, insurance, and payments.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet