सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 11 Dec 2024

    5 min read

    देशवासियों ने सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर याद किया। 

    सी. राजगोपालाचारी के बारे में

    • चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 10 दिसंबर को तमिलनाडु के तोरापल्ली में हुआ था। उन्हें ‘राजाजी’ के नाम से भी जाना जाता है। 
    • वे एक देशभक्त, समाज सुधारक, प्रसिद्ध वकील और दक्ष प्रशासक थे।

    मुख्य योगदान 

    • स्वतंत्रता आंदोलन: रोलेट एक्ट विरोध प्रदर्शन, असहयोग आंदोलन, वायकोम सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन आदि में भाग लिया था।
    • संविधान निर्माण: मद्रास से संविधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए राजाजी ने संविधान निर्माण में योगदान दिया था।
    • स्वतंत्रता के बाद योगदान: उन्होंने 1950 तक भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया था। राजाजी ने स्वतंत्र पार्टी का गठन किया था। 

    मूल्य

    • देशभक्ति, नेतृत्व, ईमानदारी आदि।
    • Tags :
    • सी. राजगोपालाचारी
    • स्वतंत्र पार्टी
    • अंतिम गवर्नर-जनरल
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features