विश्व धरोहर समुद्री स्थलों (WHMS) में यूनेस्को का पर्यावरणीय DNA (eDNA) अभियान चलाया गया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यूनेस्को की एक रिपोर्ट में समुद्र के गर्म होने के कारण समुद्री जीवों के अस्तित्व के समक्ष बढ़ते खतरे को रेखांकित किया गया है। यह रिपोर्ट eDNA अभियानों पर आधारित है। इस रिपोर्ट का शीर्षक है- 'समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए समुदायों को शामिल करना।’

यूनेस्को के eDNA अभियान के बारे में

  • वैश्विक नागरिक विज्ञान पहल: इसका उद्देश्य यूनेस्को के WHMS में समुद्री जैव विविधता को मापना है। साथ ही, WHMS में प्रजातियों के वितरण पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का आकलन भी करना है।
  • eDNA सैम्पलिंग अभियान सितंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच यूनेस्को के 51 में से 21 WHMS में आयोजित किए गए थे।

पर्यावरणीय DNA (eDNA) के बारे में

  • eDNA वह आनुवंशिक सामग्री है, जो सजीवों द्वारा अपने पर्यावरण में निर्मुक्त की जाती है। इसमें पर्यावरणीय नमूनों से एकत्रित कोशिकाओं, ऊतकों, तरल पदार्थों और मल जैसे स्रोतों से निकाला गया DNA शामिल होता है। 

eDNA का महत्त्व:

  • बड़े पैमाने पर उपयोग: भौगोलिक दृष्टि से दूर और विशाल क्षेत्रों के लिए eDNA सैम्पलिंग की जा सकती है।
  • मजबूत प्रौद्योगिकी: यह अन्य बायो-मॉनिटरिंग विधियों की तुलना में अत्यधिक संवेदनशील और तीव्र विधि है।
  • संधारणीय: यह एक गैर-हानिकारक विधि है, जिससे पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ता है।
  • अन्य लाभ: इसमें कम लागत पर सैंपल को एकत्रित करना; दुर्लभ, अस्थायी और आक्रामक प्रजातियों का पता लगाने की क्षमता आदि शामिल है। उदाहरण के लिए बेलीज़ में आक्रामक लायनफिश का पता लगाना।

eDNA की सीमाएं:

  • सीमित डेटा: eDNA केवल संबंधित जीव की उपस्थिति की पुष्टि करता है, लेकिन जीवों की संख्या, आकार, लिंग, या जीवन चरण की जानकारी नहीं देता है।
  • पहचान की समस्या: DNA रेफरेंस डेटाबेस में कई प्रजातियों की अनुपस्थिति के कारण पहचान में समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
  • अन्य समस्याएं: इसमें संदूषण की संभावना; लैब में सैंपल विश्लेषण की उच्च लागत आदि शामिल हैं।

यूनेस्को विश्व धरोहर समुद्री स्थलों (WHMS) के बारे में 

  • ये विश्व के ब्लू कार्बन इकोसिस्टम का पांचवां हिस्सा कवर करते हैं और वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लगभग 10% के बराबर कार्बन स्टोर करते हैं।
    • भारत का सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भी यूनेस्को WHMS है।
  • IUCN के अनुसार, इन स्थलों में से 70% से अधिक जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हैं। ये लगभग 35% संकटग्रस्त समुद्री प्रजातियों का पर्यावास भी हैं।
  • ये वैश्विक स्तर पर 18,000 से अधिक समुद्री संरक्षित क्षेत्रों (Marine Protected Areas: MPAs) के नेटवर्क के लिए मॉडल के रूप में काम करते हैं।
    • भारत में 26 MPAs प्रायद्वीपीय क्षेत्र में और 106 MPAs द्वीपों में स्थित हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet