सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 31 Dec 2024

    5 min read

    कजाकिस्तान में अज़रबैजान के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 38 लोगों की मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति ने अजरबैजान के राष्ट्रपति से माफी मांगी है।

    अज़रबैजान के बारे में

    • भौतिक विशेषताएं:
      • भूमि सीमा: इसके उत्तर में रूस; दक्षिण में ईरान: पश्चिम में आर्मेनिया; और उत्तर-पश्चिम में जॉर्जिया स्थित है।
      • समुद्री सीमा: इसके पूर्व में कैस्पियन सागर अवस्थित है।
      • अर्मेनिया के साथ प्रादेशिक विवाद: दोनों देशों के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर विवाद है।
    • भौगोलिक विशेषताएं
      • जलवायु: अत्यधिक विविध जलवायु है। दुनिया के ग्यारह जलवायु क्षेत्रों में से 9 इस देश में मौजूद हैं।
      • सबसे ऊंची चोटी: बज़ारदुज़ू (Bazardyuzyu)। यह  ग्रेटर काकेशस रेंज में स्थित है।
      • प्रमुख नदियां: कुरा, अरास आदि। 
      • प्राकृतिक संसाधन: तेल और प्राकृतिक गैस, सीसा, जस्ता, आदि।
    • Tags :
    • अज़रबैजान
    • बाकू
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features