संयुक्त राष्ट्र-खाद्य एवं कृषि संगठन (UN-FAO) ने “सांख्यिकी ईयरबुक: विश्व खाद्य और कृषि 2024” जारी की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हाल ही में, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने ‘सांख्यिकी ईयरबुक’ जारी की है। इस ईयरबुक में वैश्विक खाद्य एवं कृषि क्षेत्रक को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों का समग्र विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

सांख्यिकी ईयरबुक के मुख्य बिंदुओं पर एक नज़र:

  • कृषि के आर्थिक आयाम:
    • वैश्विक GDP में कृषि का हिस्सा 2000 से लगभग 4% की दर पर स्थिर बना हुआ है।
    • वैश्विक कार्यबल का 26% हिस्सा यानी 892 मिलियन लोग वर्तमान में कृषि क्षेत्रक में कार्यरत हैं, जबकि वर्ष 2000 में यह आंकड़ा 40% था। 
      • 2022 में भारत में कृषि क्षेत्रक में कार्यरत लोगों की संख्या सबसे अधिक 226 मिलियन थी।
    • 2022 में, भारत की 76 मिलियन हेक्टेयर भूमि और चीन की 75 मिलियन हेक्टेयर भूमि सिंचित क्षेत्र के अधीन थी।
  • कृषिगत जिंसों का उत्पादन, व्यापार और कीमत
    • दोनों अमेरिका महाद्वीप और यूरोप अनाज के सबसे बड़े निर्यातक बने हुए हैं। एशिया अनाज का सबसे बड़ा आयातक है।
    • भारत दुनिया का शीर्ष दुग्ध उत्पादक देश है। 2022 में वैश्विक दुग्ध उत्पादन में इसने 23% का योगदान दिया था। गन्ना उत्पादन और मात्स्यिकी में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। 
  • खाद्य सुरक्षा एवं पोषण
    • 2023 में, दुनिया की 9.1% आबादी (लगभग 733 मिलियन लोग) भुखमरी का सामना कर रही थी।
    • सभी महाद्वीपों में, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में खाद्य असुरक्षा का अधिक सामना करना पड़ता है।
  • कृषि की संधारणीयता और पर्यावरणीय पहलू
    • 2000 से 2022 के बीच वैश्विक स्तर पर 91 मिलियन हेक्टेयर कृषि भूमि कम हो गई थी था। इसी अवधि में 109 मिलियन हेक्टेयर वन क्षेत्र का नुकसान हुआ था।
    • 2000 से 2022 के बीच, कृषि-खाद्य प्रणालियों से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 10% की वृद्धि हुई थी।

FAO के बारे में

  • इसे 1945 में स्थापित किया गया था।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। यह दुनिया में भुखमरी उन्मूलन (SDG 2) के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है।
  • सदस्यता: भारत सहित 195 सदस्य (194 देश और यूरोपीय संघ)।
  • मुख्यालय: रोम (इटली).
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features