सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 08 Jan 2025

    5 min read

    घाना (राजधानी: अकरा)

    जॉन महामा ने तीसरे कार्यकाल के लिए घाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

    घाना के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति: 
      • घाना पश्चिमी अफ्रीका का देश है। यह गिनी की खाड़ी के तट पर अवस्थित है।
        • 1957 में स्वतंत्रता से पहले इसे 'गोल्ड कोस्ट' के नाम से जाना जाता था।
      • स्थलीय सीमा: इसके उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और पश्चिम में कोटे डी आइवर स्थित है।
      • समुद्री सीमा: इसकी समुद्री सीमा दक्षिण में अटलांटिक महासागर से लगती है। इसके दक्षिण में गिनी की खाड़ी स्थित है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • जलवायु: यहां उष्णकटिबंधीय प्रकार की जलवायु पाई जाती है। घाना में आर्द्र और शुष्क दो प्रकार का मौसम पाया जाता है।
      • सबसे ऊंची चोटी: माउंट अफादजा (अक्वापिम-टोगो पर्वतमाला का हिस्सा)।
      • प्रमुख नदियां: वोल्टा, ब्लैक वोल्टा, व्हाइट वोल्टा, प्रा, तानो आदि।
      • प्राकृतिक संसाधन: यह स्वर्ण और कोको का विश्व में अग्रणी उत्पादक है।
    • Tags :
    • घाना
    • अकरा
    • माउंट अफादजा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features