सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 15 Jan 2025

    6 min read

    स्पेन (राजधानी: मैड्रिड)

    भारत और स्पेन ने संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रगति पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2026 को 'ड्यूल ईयर' के रूप में मनाने का फैसला किया है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • स्पेन यूरोप के दक्षिण-पश्चिमी भाग में आइबेरियन प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्से में स्थित है।
    • प्रादेशिक सीमा: पश्चिम में पुर्तगाल; उत्तर-पूर्व में अंडोरा व फ्रांस; और जिब्राल्टर (यूनाइटेड किंगडम का विदेशी राज्य-क्षेत्र) से लगती है।
    • समुद्री सीमा: पश्चिम में अटलांटिक महासागर; पूर्व में भूमध्य सागर और बेलिएरिक सागर; तथा दक्षिण में अल्बोरान सागर से लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: भूमध्यसागरीय प्रकार की जलवायु पाई जाती है।
    • पर्वत श्रृंखला: पायरेनीज (स्पेन और फ्रांस के बीच प्राकृतिक सीमा)।
    • प्रमुख नदियां: एब्रो, टैगस, डोरो, गुआडलक्विविर आदि।
    • अन्य विशेषताएं: टेबरनास मरुस्थल (यूरोप का एकमात्र वास्तविक मरुस्थल), मेसेटा सेंट्रल (पठार) और एंडालूसी मैदान।
    • द्वीप समूह: भूमध्य सागर में बेलिएरिक द्वीप समूह और अफ्रीका के तट के निकट कैनरी द्वीप समूह।
    • Tags :
    • स्पेन
    • मैड्रिड
    • ड्यूल ईयर
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features