सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 18 Jan 2025

    5 min read

    कोलंबिया में प्रतिद्वंद्वी वामपंथी समूहों के बीच झड़पों में कम-से-कम 30 लोग मारे गए। यह घटना कोलंबिया-वेनेजुएला की तनावपूर्ण सीमा के पास घटित हुई है।

    भौगोलिक अवस्थिति 

    • कोलंबिया को दक्षिण अमेरिका का प्रवेश-द्वार भी कहा जाता है।
      • यह देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप को मध्य और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से जोड़ने वाले भूभाग पर अवस्थित है।
    • स्थलीय सीमाएं: इसकी सीमाएं पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील; उत्तर में पनामा; तथा दक्षिण में पेरू एवं इक्वाडोर से लगती हैं। 
    • समुद्री सीमाएं: कोलंबिया का भूभाग कैरेबियन सागर और प्रशांत महासागर को स्पर्श करता है। 

    भौगोलिक विशेषताएं

    • दो प्रमुख स्थलाकृतियां: एंडीज और मुख्य रूप से तराई। 
    • प्रमुख नदियां: अमेज़न, ओरिनोको आदि।
    • उच्चतम बिंदु: पिको क्रिस्टोबल कोलोन।
    • Tags :
    • कोलंबिया
    • बोगोटा
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features