रबड़ बोर्ड ने रबड़ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 2 नई पहलें शुरू की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

रबड़ अधिनियम, 1947 की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर भारतीय संधारणीय प्राकृतिक रबड़ (iSNR) और INR कनेक्ट नामक पहलों को शुरू किया गया है।

  • 1947 के अधिनियम में देश में रबड़ उद्योग के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए रबड़ बोर्ड की स्थापना का प्रावधान किया गया था। रबड़ बोर्ड, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। 

शुरू की गई पहलों के बारे में

  • भारतीय संधारणीय प्राकृतिक रबड़ (iSNR): इसका उद्देश्य भारतीय रबड़ उत्पादन को यूरोपीय यूनियन डिफ़ॉरेस्टेशन रेगुलेशन (EUDR) के सख्त मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना है।
    • iSNR की एक प्रमुख विशेषता इसका ट्रेसिबिलिटी प्रमाणन है। यह रबड़ के उत्पत्ति स्थल की गारंटी और उसकी पुष्टि का प्रमाणन है।
  • INR कनेक्ट (वेब-आधारित प्लेटफॉर्म): यह अप्रयुक्त या कम उपयोग हुए रबड़ बागान के उत्पादकों और ऐसे बागानों को अपनाने वाले इच्छुक लोगों को कनेक्ट करता है, जिससे रबड़ की उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। 

भारत के रबड़ क्षेत्रक की स्थिति

  • स्थिति: भारत प्राकृतिक रबड़ का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। 
    • थाईलैंड विश्व में अग्रणी रबड़ उत्पादक है, उसके बाद इंडोनेशिया का स्थान है।
  • शीर्ष उत्पादक राज्य: केरल भारत की 90% से अधिक प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन करता है।
    • प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन तमिलनाडु, कर्नाटक, त्रिपुरा, असम और मेघालय जैसे राज्यों में भी होता है।
  • प्रमुख चुनौतियां: भारत के 20-25% रबड़ बागानों का दोहन नहीं हुआ है; जलवायु परिवर्तन (जैसे मूसलाधार बारिश); EUDR मानकों का कार्यान्वयन आदि।

रबड़ फसल के बारे में

  • हेविया ब्रासिलिएन्सिस (रबड़ वृक्ष) अमेज़न नदी बेसिन की मूल प्रजाति है।
    • इसे ब्रिटिश लोगों द्वारा उष्णकटिबंधीय एशिया और अफ्रीका में लाया गया था।
    • रबड़ पेड़ों से लेटेक्स के रूप में प्राप्त होती है।
  • वृक्षारोपण के लिए आवश्यक दशाएं:
    • जलवायु: रबड़ की खेती के लिए 200-300 सेंमी वार्षिक वर्षा वाली उष्णकटिबंधीय जलवायु उपयुक्त होती है।
      • तापमान 25 से 34°C तथा सापेक्ष आर्द्रता 80% होनी चाहिए।
    • मिट्टी: इसके लिए फास्फोरस की कमी वाली गहरी और लैटेराइट उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है।

रबड़ क्षेत्रक के लिए शुरू की गई अन्य प्रमुख पहलें

  • राष्ट्रीय रबड़ नीति 2019; 
  • प्राकृतिक रबड़ क्षेत्रक के संधारणीय एवं समावेशी विकास की योजना; 
  • इंडियन नेचुरल रबर ऑपरेशंस फॉर असिस्टेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

2
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 18 नवंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 18 नवंबर, 2024

YouTube HD
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 18 नवंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 18 नवंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet