सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 28 Jan 2025

    5 min read

    लाओ PDR (पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक) (राजधानी: वियनतियाने)

    हाल ही में, भारतीय दूतावास ने लाओ PDR के ‘गोल्डन ट्रायंगल स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन’ (GTSEZ) में साइबर घोटाला केंद्रों से 67 भारतीयों को बचाया। 

    लाओ PDR के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति: यह दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है। 
        • यह थाईलैंड और म्यांमार के साथ गोल्डन ट्रायंगल (अफीम उत्पादक क्षेत्र) का हिस्सा है। 
      • भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में चीन; उत्तर-पूर्व व पूर्व में वियतनाम; दक्षिण में कंबोडिया; पश्चिम में थाईलैंड और उत्तर-पश्चिम में म्यांमार स्थित है।
      • यह दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN/ आसियान) का सदस्य है।
    • भौगोलिक विशेषताएं  
      • पठार: ज़ियांगखियांग, बोलोवेन्स और खम्मौआन।
      • पर्वत श्रृंखलाएं: अन्नामाइट रेंज, लुआंग प्रबांग रेंज। 
      • सबसे ऊंची चोटी: फु बिया। 
      • प्रमुख नदियां: मेकांग (म्यांमार और थाईलैंड की सीमा पर, राजधानी वियनतियाने इसी नदी के तट पर स्थित है)।
    • Tags :
    • लाओ PDR
    • पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक
    • वियनतियाने
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features