रायथु भरोसा योजना | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

तेलंगाना सरकार ने रायथु भरोसा योजना के तहत धनराशि वितरित की। यह योजना 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लागू हो गई है। 

  • यह योजना फसल संबंधी निवेश हेतु सहायता के रूप में प्रति फसली मौसम प्रति एकड़ 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • राजस्व गांवों (Revenue villages) के आधार पर धनराशि जारी की जाती है।

अन्य समान कृषि कल्याण योजनाएं

  • पीएम-किसान (प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि): यह केंद्र सरकार की योजना है, जो पूरे भारत में लघु और सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करती है।
  • कालिया योजना (आजीविका और आय संवर्धन के लिए कृषक सहायता): यह ओडिशा राज्य की योजना है, जो किसानों और भूमिहीन श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के अभियोजक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सूडान के दारफुर क्षेत्र में बढ़ते अत्याचारों पर निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

दारफुर संकट के बारे में

  • इसके बारे में: दारफुर पश्चिमी सूडान का एक क्षेत्र है, जहां लगभग 80 जनजातीय और नृजातीय समूह रहते हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से जनजातीय और नृजातीय संघर्षों का केंद्र रहा है।
  • पृष्ठभूमि: यह संकट 2003 में तब गहराया, जब विद्रोही गुटों (सूडान लिबरेशन आर्मी और जस्टिस एंड इक्वैलिटी मूवमेंट) ने सूडान सरकार के खिलाफ हथियार उठा लिए। यह संघर्ष आर्थिक संसाधनों के असमान वितरण के खिलाफ था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ और लाखों लोग विस्थापित हो गए।

हाल ही में, ऑपरेशन संकल्प को अंजाम देने के लिए अधिकारियों को वायु सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

ऑपरेशन संकल्प के बारे में

  • इसे भारतीय नौसेना द्वारा इजरायल-हमास संघर्ष की पृष्ठभूमि में समुद्री समुदाय को अलग-अलग गैर-पारंपरिक खतरों से बचाने के लिए लॉन्च किया गया था।
  • इसमें ऑपरेशन के तीन क्षेत्र शामिल थे: अदन की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र, अरब सागर तथा सोमालिया के पूर्वी तट से सटा समुद्री क्षेत्र। 
  • ऑपरेशन के दौरान, नौसेना ने कई घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जैसे 
  • लोगों की जान बचाई गई, नशीले पदार्थ जब्त किए गए, व्यापारी जहाजों को हाईजैक होने से बचाया गया आदि।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एनहैंस्ड सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन (eCoO) 2.0 प्रणाली शुरू की।

एनहैंस्ड सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन  (eCoO) 2.0  प्रणाली के बारे में

  • यह निर्यातकों के लिए प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाने और व्यापार दक्षता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • मल्टी-यूजर एक्सेस: इसमें एक ही आयातक-निर्यातक कोड (IEC) के तहत कई उपयोगकर्ताओं को अधिकृत करने की सुविधा है। इसी प्रकार  इसमें उपयोगकर्ता अनुकूल कई अन्य विशेषताएं भी शामिल हैं।
  • यह डिजिटल हस्ताक्षर टोकन के साथ-साथ आधार-आधारित ई-हस्ताक्षर को भी स्वीकार करता है, जिससे अधिक सुगमता सुनिश्चित होती है।

सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन (CoO) के बारे में:

  • यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में उपयोग किया जाने वाला एक दस्तावेज है। यह प्रमाणित करता है कि निर्यातित वस्तु किस देश में बनाई गई है।

वर्ष 2013 से राजमार्ग विकास पर गुणक प्रभाव पड़ा है, क्योंकि राजमार्ग निर्माण पर किए गए व्यय की प्रत्येक इकाई के परिणामस्वरूप सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में 3.21 इकाई की वृद्धि हुई है। 

  • गुणक प्रभाव से तात्पर्य विशेष रूप से अवसंरचनात्मक परियोजनाओं पर सरकारी व्यय में वृद्धि के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय आय में वृद्धि से है।

रिपोर्ट के अन्य बिंदुओं पर एक नजर: 

  • 2013 से 2022 के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग विकास से घरेलू आय में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
  • इसके अलावा, कारखानों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच परिवहन लागत में 2.94% तथा 1.33% की कमी आई है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) नेटवर्क 2014 में 91,287 किमी से 60% बढ़कर वर्ष 2024 में 1,46,145 किमी हो जाएगा।

जम्मू व कश्मीर के डॉक्टर्स ने 17 ग्रामीणों की मौत के पीछे कीटनाशकों में इस्तेमाल होने वाले ऑर्गैनोफॉस्फेट पर शंका व्यक्त की है। 

ऑर्गैनोफॉस्फेट के बारे में 

  • निर्माण: यह एक रासायनिक यौगिक है। यह फॉस्फोरिक एसिड और अल्कोहल से युक्त एस्टरीफिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से निर्मित होता है।  
    • एस्टरीफिकेशन एक ऐसी रासायनिक अभिक्रिया है, जिसमें अल्कोहल और अम्ल जैसे दो अभिकारक मिलकर अभिक्रिया उत्पाद के रूप में एस्टर बनाते हैं। 
  • उपयोग: हर्बिसाइड, पेस्टिसाइड, इंसेक्टिसाइड, रासायनिक युद्ध में नर्व एजेंट बनाने में आदि। 
    • नर्व एजेंट संपर्क में आए जीवों में नर्व सिग्नल्स या न्यूरोमस्कुलर ट्रांसमिशन को बाधित करता है। 

आयरलैंड और स्कॉटलैंड के ऊपर बने तूफ़ान इओविन को बम चक्रवात कहा गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि 24 घंटे में इसका दाब 50 मिलीबार कम हो गया है। 

बम चक्रवात के बारे में 

  • किसी तूफान को “बम चक्रवात” तब कहा जा सकता है, जब उसका केंद्रीय वायुदाब 24 घंटे में कम-से-कम 24 मिलीबार कम हो जाए।
  • बम चक्रवात नाम मौसम विज्ञान संबंधी शब्द ‘बॉम्बोजेनेसिस’ से लिया गया है। इसमें मध्य अक्षांशीय चक्रवात 24 घंटे की अवधि में तीव्र हो जाता है। 
  • ऐसा अक्सर ठंडी और गर्म वायु राशियों के टकराने के कारण होता है। यह एक ऐसी घटना है, जिसके कारण दाब कम हो जाता है।
  • इनमें से अधिकांश वर्ष भर समुद्र के ऊपर पाए जाते हैं तथा प्रकृति में उष्णकटिबंधीय या गैर-उष्णकटिबंधीय हो सकते हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में गिलियान-बैरे सिंड्रोम (GBS) का प्रकोप सामने आया है। 

  • इस बीमारी को कैम्पिलोबैक्टर नामक जीवाणुजनित आंत के संक्रमण से जोड़कर देखा जा रहा है, जो दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलता है। 

गिलियान-बैरे सिंड्रोम (GBS) के बारे में 

  • यह एक बहुत ही दुर्लभ लेकिन संभावित रूप से पक्षाघातकारी तंत्रिका विकार है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा गलती से शरीर की अपनी तंत्रिकाओं पर हमला करने के कारण होता है।
  • यह रोग प्रायः जठरांत्रिय या श्वसन संबंधी संक्रमण के कारण होता है।
  • लक्षण: कमजोरी, संवेदना में परिवर्तन, कभी-कभी पक्षाघात आदि।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet