उपभोक्ता मामले विभाग ने विधिक माप विज्ञान (भारतीय मानक समय) नियम, 2025 का मसौदा अधिसूचित किया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

इन ऐतिहासिक नियमों का उद्देश्य भारत के सभी क्षेत्रकों में भारतीय मानक समय (IST) के उपयोग को मानकीकृत और अनिवार्य बनाना है।

विधिक माप विज्ञान (भारतीय मानक समय) नियम, 2025 के मसौदे के बारे में

  • अनिवार्य समय संदर्भ (Mandatory time reference): वाणिज्य, परिवहन, लोक प्रशासन, कानूनी अनुबंध और वित्तीय परिचालन सहित सभी क्षेत्रकों में भारतीय मानक समय (IST) ही अनिवार्य समय संदर्भ होगा।
  • प्रतिबंध: कोई भी व्यक्ति/ संस्था आधिकारिक/ व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए IST के अलावा अन्य समय संदर्भ का उपयोग, प्रदर्शन या रिकॉर्ड नहीं करेगा/ करेगी।
    • बशर्ते कि जब तक कोई कानून/ सरकारी निर्देश/ दिशा-निर्देश इसकी अनुमति देते हो।
  • टाइम सिंक्रोनाइजेशन प्रोटोकॉल को अपनाना: सरकारी कार्यालयों के लिए नेटवर्क टाइम प्रोटोकॉल और प्रिसिजन टाइम प्रोटोकॉल आदि को अपनाना अनिवार्य है।
  • साइबर सुरक्षा: रेसिलिएंस सुनिश्चित करने के लिए, साइबर सुरक्षा उपाय और वैकल्पिक संदर्भ तंत्र निर्धारित किए गए हैं।
  • अधिकृत अपवाद: पूर्व अनुमति के साथ निर्धारित उद्देश्यों जैसे खगोल विज्ञान, नेविगेशन, वैज्ञानिक अनुसंधान आदि के लिए वैकल्पिक टाइम स्केल (GMT, आदि) के उपयोग की अनुमति है।

इन नये मसौदा नियमों का महत्त्व

  • यह महत्वपूर्ण अवसंरचना के सिंक्रोनाइजेशन में सुधार करके राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करता है।
  • डिजिटल उपकरणों और सार्वजनिक सेवाओं के सिंक्रोनाइजेशन से विश्वसनीय एवं कुशल सेवाएं सुनिश्चित होती हैं। 
  • इससे सटीक वित्तीय लेन-देन और रिकॉर्ड रखने में एक सामंजस्य सुनिश्चित होगा।

भारतीय मानक समय (IST) के बारे में

  • भारत की केंद्रीय मध्याह्न रेखा (अर्थात मिर्जापुर से गुजरने वाली 82°30' पूर्व मध्याह्न रेखा) को मानक मध्याह्न रेखा या IST के रूप में माना जाता है। IST का प्रबंधन और मेंटेनेंस CSIR-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) द्वारा किया जाता है।
    • केंद्रीय मध्याह्न रेखा: यह मिर्जापुर से गुजरने वाली 82°30' पूर्व मध्याह्न रेखा है। 
  • यह ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। GMT को अब यूनिवर्सल कोऑर्डिनेटेड टाइम (UTC) कहा जाता है।
    • प्रधान मध्याह्न रेखा (0° देशांतर) पर स्थानीय समय को GMT के नाम से जाना जाता है।

देशांतर और समय:

  • किसी स्थान का देशांतर प्रधान मध्याह्न रेखा के पूर्व या पश्चिम में कोणीय दूरी होती है। प्रधान मध्याह्न रेखा ग्रीनविच (इंग्लैंड) से होकर गुजरती है।
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर 24 घंटे में एक पूर्ण चक्कर (360°) पूरा करती है। इसका अर्थ है कि यह प्रति घंटे 15° या 4 मिनट में 1° घूर्णन करती है।
  • देश अक्सर अपने समय क्षेत्र के संदर्भ में मानक मध्याह्न रेखा (150° या 7° 30' से विभाजित होने वाले देशांतर) का उपयोग करते हैं।
    • अतः इसके मानक समय क्षेत्र और ग्रीनविच मीन टाइम के बीच अंतर को एक घंटे या आधे घंटे के गुणज (Multiple) के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features