सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 30 Jan 2025

    5 min read

    ओमान (राजधानी: मस्कट)  

    हाल ही में, भारत और ओमान ने कराधान पर अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोहरा कराधान परिहार समझौते (DTAA) में संशोधन करने पर सहमति व्यक्त की। 

    भौगोलिक अवस्थिति:  

    • यह फारस की खाड़ी और अरब सागर के संगम पर अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है।
    • यह दक्षिण-पश्चिम में यमन, दक्षिण व पूर्व में अरब सागर, उत्तर में ओमान की खाड़ी, उत्तर-पश्चिम में संयुक्त अरब अमीरात तथा पश्चिम में सऊदी अरब से घिरा हुआ है।

    भौगोलिक विशेषताएं: 

    • जलवायु: तट पर गर्म व आर्द्र; आंतरिक भाग गर्म एवं शुष्क; तथा सुदूर दक्षिण में प्रबल दक्षिण-पश्चिमी ग्रीष्मकालीन मानसून (मई से सितम्बर तक)। 
    • तटीय मैदान: लंबा व संकीर्ण तटीय मैदान ओमान की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसे अल-बातिना के नाम से जाना जाता है। 
    • रेगिस्तान: रूब अल-खली, यह सऊदी अरब और यमन में भी फैला हुआ है। 
    • सबसे ऊंचा स्थान: माउंट शम्स (“सन माउंटेन”)।
    • Tags :
    • ओमान
    • मस्कट
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features