केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को मंजूरी दी | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को मंजूरी दी

Posted 30 Jan 2025

10 min read

यह संशोधन इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2024-25 (नवंबर, 2024- अक्टूबर, 2025) के लिए इथेनॉल सम्मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत किया गया है।

  • संशोधन के अनुसार, सी हैवी मोलासेस (CHM) से प्राप्त इथेनॉल की प्रशासित एक्स-मिल कीमत 56.58 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।

मूल्य में संशोधन का महत्त्व

  • इस मंजूरी से इथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं और गन्ना किसानों के लिए मूल्य स्थिरता एवं लाभकारी मूल्य प्रदान करने में सुविधा होगी।
  • इससे पर्यावरण को लाभ होगा और मिश्रण लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त इथेनॉल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

इथेनॉल सम्मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के बारे में 

  • EBP के बारे में: तेल विपणन कंपनियों के लिए 20% तक इथेनॉल सम्मिश्रित पेट्रोल बेचना अनिवार्य किया गया है। 
  • मंत्रालय: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय।
  • उद्देश्य: वैकल्पिक और पर्यावरण अनुकूल ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना तथा कच्चे तेल पर आयात निर्भरता को कम करना एवं कृषि क्षेत्रक को बढ़ावा देना, आदि।
  • संशोधित लक्ष्य: 2025-26 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल सम्मिश्रित करना। यह लक्ष्य अर्जित करने की समय-सीमा पहले 2030 निर्धारित की गई थी, जिसे बदलकर 2025-26 किया गया है।

EBP की प्रमुख उपलब्धियां

  • विदेशी मुद्रा की बचत: पिछले दशक के दौरान (31 दिसंबर, 2024 तक) लगभग 1.13 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई थी।
  • तेल विपणन कंपनियों द्वारा मिश्रण में वृद्धि: तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल सम्मिश्रण ESY 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर ESY 2023-24 में 707 करोड़ लीटर हो गया था। इससे औसत सम्मिश्रण दर 14.60% प्राप्त हुई है।

जैव ईंधन (Biofuels) को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई अन्य पहलें

  • प्रधान मंत्री जी-वन (जैव ईंधन-वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण) योजना: इस योजना के तहत लिग्नोसेल्यूलोसिक बायोमास और अन्य नवीकरणीय फीडस्टॉक का उपयोग करके दूसरी पीढ़ी (2G) इथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति-2018: यह जैव ईंधन को पहली, दूसरी और तीसरी पीढ़ियों के रूप में वर्गीकृत करती है।
  • EBP कार्यक्रम के लिए इथेनॉल पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) को घटाकर 5% किया गया।

 

 

  • Tags :
  • इथेनॉल सम्मिश्रित पेट्रोल (EBP)
  • इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY)
  • जैव ईंधन
  • प्रधान मंत्री जीवन योजना
Watch News Today
Subscribe for Premium Features