सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 01 Feb 2025

    5 min read

    रवांडा गणराज्य (राजधानी: किगाली) 

    रवांडा समर्थित M23 सशस्त्र समूह दक्षिण की ओर आगे बढ़ा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के एक महत्वपूर्ण सैन्य हवाई अड्डे के पास पहुंच गया। 

    रवांडा गणराज्य के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति 
      • रवांडा पूर्व-मध्य अफ्रीका में स्थित है। 
      • सीमाएं: इसके उत्तर में युगांडा, पूर्व में तंजानिया, दक्षिण में बुरुंडी और पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य स्थित है। 
    • भौगोलिक विशेषताएं 
      • रवांडा ग्रेट रिफ्ट घाटी में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है, जहां अफ्रीकन ग्रेट लेक क्षेत्र और पूर्वी अफ्रीका मिलते हैं। 
      • पर्वत: उत्तरी रवांडा में विरुंगा ज्वालामुखी पर्वत। 
      • झील: किवु अफ्रीका की ग्रेट लेक्स में से एक है। यह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पश्चिम में तथा रवांडा के पूर्व में स्थित है। 
      • नदियां: कागेरा नदी; यह नील नदी की सबसे दूरस्थ मुख्य धारा है, जो रवांडा से होकर बहती है।
    • Tags :
    • रवांडा गणराज्य
    • किगाली
    • पूर्व-मध्य अफ्रीका
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features