इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विनियामक अनुपालन में कोताही बरतने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) पर जुर्माना लगाया है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बारे में 

  • स्थापना: इसकी स्थापना 2018 में हुई थी। इस बैंक की 100% हिस्सेदारी भारत सरकार के पास है। 
  • उद्देश्य: IPPB का लक्ष्य भारत के हर परिवार को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। 
  • मंत्रालय: यह बैंक संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत कार्य करता है।

गुजरात सरकार ने "गुनेरी के अंतर्देशीय मैंग्रोव" को जैव विविधता विरासत स्थल (Biodiversity Heritage Site) के रूप में अधिसूचित किया है। यह स्थल कच्छ जिले में स्थित है। 

  • यह गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल है।
  • इसे जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत जैव विविधता विरासत स्थल अधिसूचित किया गया है।

‘गुनेरी अंतर्देशीय मैंग्रोव’ के बारे में

  • गुनेरी के मैंग्रोव वन वास्तव में अरब सागर तट से 45 किलोमीटर और कोरी क्रीक से 4 किमी दूर अवस्थित हैं। इस तरह यह अंतर्देशीय मैंग्रोव पारिस्थितिकी-तंत्र है। 
    • अंतर्देशीय मैंग्रोव वन विश्व में दुर्लभ हैं। 
    • पारंपरिक मैंग्रोव पारिस्थितिकी-तंत्र समुद्र के तटों पर होते हैं। इसके विपरीत, अंतर्देशीय मैंग्रोव वनों तक समुद्री ज्वार का जल नहीं पहुंचता है और यहां कीचड़ या दलदली जमीन नहीं होती है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में केवल आठ अंतर्देशीय मैंग्रोव वन हैं। इनमें गुनेरी अंतर्देशीय मैंग्रोव भी शामिल है।
  • गुनेरी अंतर्देशीय मैंग्रोव वन में लगभग 20 प्रकार की प्रवासी और 25 प्रकार की रेजिडेंट प्रवासी पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं।

हाल ही में, यमुना बोर्ड ने कहा कि यमुना नदी में हर साल अमोनिया का स्तर बढ़ जाता है। इसके तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस समस्या से निपटने के लिए समेकित रूप से कार्य नहीं करते हैं।

अमोनिया प्रदूषित जल

  • भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, पेयजल में अमोनिया की स्वीकार्य अधिकतम मात्रा 0.5 पार्ट्स प्रति मिलियन (PPM)  होनी चाहिए।
  • अमोनिया प्रदूषण के कारण: अधिक संख्या में फार्म पशुओं का पालन, सीमेंट मोर्टार पाइप लाइनिंग, अनुपचारित सीवेज को बहाना, आदि।
  • बैक्टीरिया, सीवेज और पशु अपशिष्ट से प्रदूषित जल में अमोनिया की अधिक मात्रा दर्ज की जाती है।
  • स्वास्थ्य को खतरा: अमोनिया प्रदूषण की वजह से आंख, नाक और गले में जलन के माध्यम से श्वसन प्रणाली का प्रभावित होना आदि।

आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी में ‘चाली’ (Chali) नामक अराकू महोत्सव का आयोजन किया गया।

अराकू घाटी के बारे में

  • अवस्थिति: यह पूर्वी घाट का हिस्सा है। यह समुद्र तल से 600 मीटर से 900 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है।
  • मुख्य विशेषताएं:
    • अनंतगिरि और सुंकरीमेट्टा आरक्षित वन अराकू घाटी का हिस्सा हैं। इन वनों में उच्च जैव विविधता पाई जाती हैं। यहां बॉक्साइट का खनन किया जाता है।
    • इस घाटी को अक्सर “आंध्र के ऊटी” के रूप में जाना जाता है।
    • इस क्षेत्र में कई जनजातियां रहती हैं। इनमें अराकू जनजाति प्राथमिक जनजाति है।
    • यह क्षेत्र अराकू अरेबिका कॉफी के लिए प्रसिद्ध है। इस कॉफी ब्रांड को 2019 में भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया था।
    • यह घाटी गलीकोंडा, रक्तकोंडा, सुंकरीमेट्टा और चितामोगोंडी जैसे पहाड़ों से घिरी हुई है।

3 किलोग्राम से कम वजन वाले एक छोटे डिटेक्टर ने सफलतापूर्वक एंटीन्यूट्रिनो की पहचान की है, जो न्यूट्रिनो के एंटीमैटर के समकक्ष हैं।

न्यूट्रिनो के बारे में 

  • न्यूट्रिनो सब-एटॉमिक पार्टिकल्स होते हैं। इनमें विद्युत आवेश नहीं होता है और इनका द्रव्यमान अत्यंत कम या शून्य भी हो सकता है।
  • वे ब्रह्मांड में दूसरे सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले पार्टिकल में हैं। पहले स्थान पर फोटोन्स हैं। 
  • न्यूट्रिनो केवल कमजोर परमाणु बल और गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से पदार्थ के साथ अंतर्क्रिया करते हैं। इससे उनका पता लगाना अविश्वसनीय रूप से कठिन हो जाता है। 
  • न्यूट्रिनो पार्टिकल प्रकाश की गति से कुछ कम गति से यात्रा करते हैं। इनका पता लगाना काफी कठिन होता है, इसलिए इन्हें "घोस्ट पार्टिकल" भी कहा जाता है।
    • वैश्विक न्यूट्रिनो डिटेक्शन पहलें: आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला (अंटार्कटिका), सुपर-कमियोकांडे (जापान), आदि। 
    • भारत की पहलें: तमिलनाडु में भूमिगत प्रयोगशाला में न्यूट्रिनो वेधशाला (INO)।

रेल मंत्रालय ने ‘स्वरेल’ नामक सुपर ऐप विकसित किया है। यह रेलवे की अलग-अलग सेवाओं को एक सिंगल प्लेटफॉर्म से जोड़ता है। 

स्वरेल के बारे में

  • इस ऐप के जरिए आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लेटफ़ॉर्म टिकट बुकिंग जैसी सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
    • इस ऐप का मुख्य फोकस सहज और क्लीन यूजर इंटरफ़ेस (UI) के साथ यात्रियों को बेहतर तरीके से सेवाएं प्रदान करना है।
  • इस ऐप का विकास रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने किया है।

OpenAI ने प्रोटीन इंजीनियरिंग में कदम रखते हुए एक मॉडल ‘GPT-4b माइक्रो’ विकसित किया है। यह मॉडल यामानाका फैक्टर्स को बढ़ाता है। 

यामानाका फैक्टर्स के बारे में 

  • यामानाका फैक्टर्स चार विशिष्ट प्रोटीन- Oct4, Sox2, Klf4 और c-Myc हैं। ये फैक्टर्स ट्रांसक्रिप्शन फैक्टर्स हैं, जो जीन एक्सप्रेशन को नियंत्रित करते हैं। साथ ही, सोमैटिक (वयस्क) कोशिकाओं को इंड्यूस्ड प्लुरिपोटेंट स्टेम कोशिकाओं (iPSCs) में रीप्रोग्राम कर सकते हैं। 
  • उपयोग:
    • पुनर्योजी चिकित्सा: यामानाका फैक्टर्स का उपयोग करके उत्पन्न iPSCs किसी भी कोशिका प्रकार में विभाजित हो सकती हैं। इससे रोगों के लिए संभावित उपचार उपलब्ध हो सकते हैं। 
    • औषधि परीक्षण: iPSCs औषधि की प्रभावकारिता और विषाक्तता के परीक्षण के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करती हैं। 
  • खोज और मान्यता: 2006 में शिन्या यामानाका द्वारा इसकी पहचान की गई थी। इन्हें 2012 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

अमेरिका के FDA ने सुजेट्रिजिन को मंजूरी दे दी है। यह मध्यम-से-गंभीर तीव्र दर्द के लिए अपनी श्रेणी का पहला गैर-ओपिओइड उपचार है। 

ओपिओइड के बारे में 

  • परिभाषा: ओपिओइड अफीम पोस्त में पाए जाने वाले प्राकृतिक पदार्थों से प्राप्त की गई दवाएं हैं। इन्हें अफीम पोस्त में पाए जाने वाले प्राकृतिक पदार्थों की नकल करके भी तैयार किया जा सकता है। 
  • सामान्य ओपिओइड के उदाहरण: ऑक्सीकोडोन, मॉर्फिन, हेरोइन आदि। 
  • प्राथमिक उपयोग: दर्द से राहत। 
  • लत: यद्यपि ओपिओइड दर्द निवारक के रूप में प्रभावी हैं, फिर भी ये नशे की लत बन सकते हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet