सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 04 Mar 2025

    5 min read

    लाला हरदयाल (1884-1939) 

    • हाल ही में, लाला हरदयाल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

    लाला हरदयाल के बारे में 

    An image of Lala Hardayal
    • वे एक राष्ट्रवादी क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे। 
    • प्रारंभिक प्रभाव: उन पर आर्य समाज, मेजिनी, कार्ल मार्क्स और मिखाइल बाकुनिन का गहरा प्रभाव था। 

    प्रमुख योगदान 

    • वे ग़दर पार्टी (1913) के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने इसके महासचिव के रूप में कार्य किया था। 
    • उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संगठित किया था और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था। 
    • उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडस्ट्रियल यूनियनिज्म में भाग लिया था। साथ ही, उन्होंने इंडस्ट्रियल वर्कर्स ऑफ द वर्ल्ड की सैन फ्रांसिस्को शाखा के सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
    • उनकी प्रमुख रचनाएं: ‘सोशल कॉन्क्वेस्ट ऑफ हिंदू रेस’, ‘फोर्टी-फोर मंथ्स इन जर्मनी एंड टर्की’, ‘द बोधिसत्व डॉक्ट्रिन’, ‘ट्वेल्व रिलिजन्स एंड मॉडर्न लाइफ’ आदि।
    • Tags :
    • लाला हरदयाल
    • ग़दर पार्टी
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features