सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 05 Mar 2025

    6 min read

    ऑस्ट्रिया (राजधानी: वियना)

    क्रिश्चियन स्टॉकर ने ऑस्ट्रिया के नए चांसलर के रूप में शपथ ग्रहण की। 

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह मध्य यूरोप का एक स्थलरुद्ध देश है।
    • निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का मुख्यालय वियना में है:
      • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA);
      • संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC);
      • पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) आदि। 
    • सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में चेक गणराज्य, उत्तर-पश्चिम में जर्मनी, पूर्व में हंगरी, दक्षिण-पश्चिम में इटली, पश्चिम में लिकटेंस्टाइन, उत्तर-पूर्व में स्लोवाकिया, दक्षिण में स्लोवेनिया, तथा पश्चिम में स्विट्जरलैंड स्थित है।
    • ऑस्ट्रिया यूरोपीय संघ का सदस्य है, लेकिन नाटो का सदस्य नहीं है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: समशीतोष्ण व महाद्वीपीय प्रकार की।
    • भूभाग: इसके पश्चिम और दक्षिण में पहाड़ी (आल्प्स) क्षेत्र अधिक हैं; पूर्वी एवं उत्तरी सीमांत क्षेत्र समतल या हल्की ढलान वाला है।
    • प्रमुख झील: कॉन्स्टेंस झील (स्विट्ज़रलैंड और जर्मनी के साथ साझी)।
    • प्रमुख नदी: डेन्यूब। 
    • Tags :
    • ऑस्ट्रिया
    • वियना
    • IAEA
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features