सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्त्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्त्व

Posted 08 Mar 2025

7 min read

गोविंद बल्लभ पंत (1887 - 1961)

  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत को उनकी पुण्यतिथि (7 मार्च) पर याद किया गया।

गोविंद बल्लभ पंत के बारे में

  • जन्म: खूंट गांव (अल्मोड़ा, उत्तराखंड) में।
  • उन्होंने 1921 में राजनीति में प्रवेश किया था तथा आगरा एवं अवध के संयुक्त प्रांत की विधान सभा के लिए चुने गए थे।
  • मुख्य योगदान
    • भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान:
      • कांग्रेस ने उन्हें काकोरी कांड में शामिल रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्‍ला खान और अन्य क्रांतिकारियों का पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया था।
      • उन्होंने नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। उन्हें 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन की योजना बनाने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था।
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगदान:
      • उन्होंने जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया था।
      • हिंदू कोड बिल पारित कर हिंदू महिलाओं को तलाक देने का अधिकार और पैतृक संपत्ति में अधिकार दिलाया था।
    • भारत के गृह मंत्री के रूप में योगदान
      • उन्होंने भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन में भूमिका निभाई थी।
      • उन्होंने केंद्र सरकार में और कुछ राज्यों में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • सम्मान: उन्हें 1957 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • मूल्य: नेतृत्व कौशल, सत्यनिष्ठा और करुणा।
  • Tags :
  • गोविंद बल्लभ पंत
  • उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started