अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास तक | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास (WLD) का उद्देश्य महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका निभाने, विकास के लिए एजेंडा निर्धारित करने, नवाचार को आगे बढ़ाने और सबसे आगे रहकर नीतियों को आकार देने के लिए सशक्त बनाना है।

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास (WLD) का महत्त्व

  • समावेशी गवर्नेंस: यह शासन-व्यवस्था के सभी स्तरों पर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रगति को सक्रिय रूप से आकार देने एवं आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की क्षमता को दिशा प्रदान करता है।
  • लैंगिक समानता: यह लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़कर और लैंगिक असमानता को बनाए रखने वाले मानदंडों को खारिज करके पीढ़ियों से मौजूद असमानता को समाप्त करता है। 
    • ज्ञातव्य है कि विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में भारत 146 देशों में से 129वें स्थान पर है। 
  • आर्थिक विकास: भारत सरकार के 2047 तक ‘विकसित भारत’ विज़न को प्राप्त करने में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया है।
    • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण अध्ययन के अनुसार, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने से भारत की GDP में संभावित रूप से 30% की वृद्धि हो सकती है।
  • उद्यमिता विकास: महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा, जिसमें अनुसूचित जाति, और अनुसूचित जनजाति व आदिवासी महिलाएं भी शामिल हैं। 

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास (WLD) से जुड़ी चुनौतियां

  • जलवायु परिवर्तन: यह कार्य भागीदारी, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, परिवार आदि को प्रभावित करके महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बाधित करता है। 
  • लैंगिक डिजिटल विभाजन: मोबाइल जेंडर गैप 2021 रिपोर्ट के अनुसार भारत में केवल 15% महिलाओं के पास इंटरनेट तक पहुंच है।
  • शिक्षा: दुनिया भर में महिलाओं की औसत साक्षरता दर 79.9% है, जबकि भारत में महिलाओं की साक्षरता दर 62.3% है।
  • अन्य: कम महिला श्रम बल भागीदारी दर, मानसिक स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा आदि।

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए शुरू की गई पहलें

  • महिलाओं के आर्थिक प्रतिनिधित्व के सशक्तीकरण और प्रगति के लिए G20 गठबंधन (G20 EMPOWER) शिखर सम्मेलन गांधीनगर, गुजरात: यह निजी क्षेत्रक में महिला नेतृत्व एवं सशक्तीकरण में तेजी लाने पर केंद्रित है। 
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023: लोक सभा, राज्य विधान सभाओं और दिल्ली विधान सभा में महिलाओं के लिए कुल सीटों की एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। 
  • जल जीवन मिशन: स्वच्छ नल से जल आपूर्ति प्रदान करना। इसमें नियोजन, निर्णय लेने, कार्यान्वयन और निगरानी में महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। 
  • प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना: यह खाना पकाने का स्वच्छ ईंधन प्रदान करती है। इसके परिणामस्वरूप, पर्यावरण और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features