सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 18 Mar 2025

    5 min read

    यमन (राजधानी: सना)

    संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर नए हवाई हमले किए।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: यह देश मध्य-पूर्व में, अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी सिरे पर स्थित है।
    • भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में सऊदी अरब, तथा पूर्व में ओमान स्थित है।
    • समुद्री सीमाएं: इसके पश्चिम में लाल सागर, दक्षिण में अदन की खाड़ी, तथा दक्षिण-पूर्व में अरब सागर अवस्थित है।
    • सामरिक अवस्थिति: यह बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के किनारे पर स्थित है, जो लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ता है। यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक समुद्री मार्ग है।
    • यमन का सोकोट्रा द्वीपसमूह हिंद महासागर में स्थित है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: इसके पश्चिमी तट पर गर्म और आर्द्र जलवायु; मानसून से प्रभावित पश्चिमी पर्वतीय भागों में समशीतोष्ण जलवायु; तथा पूर्व भाग में रूब अल-खली मरुस्थल के कारण शुष्क जलवायु पाई जाती है।
    • प्राकृतिक संसाधन: पेट्रोलियम, मछली, सेंधा नमक, संगमरमर आदि।
    • Tags :
    • यमन
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features