सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 19 Mar 2025

    5 min read

    पेरू (राजधानी: लीमा)

    हिंसा में बढ़ोतरी होने के बाद पेरू ने आपातकाल की घोषणा की तथा राजधानी लीमा में सेना तैनात की।

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • यह दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर अवस्थित है। यह देश प्रशांत महासागर को एंडीज और अमेजन बेसिन से जोड़ता है।
    • भूमि सीमाएं: उत्तर में इक्वाडोर और कोलंबिया, पूर्व में ब्राजील, तथा दक्षिण में बोलीविया एवं चिली से लगती हैं। 

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जल निकाय: अमेजन नदी, टिटिकाका झील। टिटिकाका विश्व की सबसे ऊंची नौगम्य झील है। इसका विस्तार पेरू और बोलीविया में है। 
    • वन: पेरू के लगभग 60% भाग पर अमेजन वनों का विस्तार है।
    • अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं: अटाकामा मरुस्थल (चिली से पेरू के दक्षिणी भाग तक फैला हुआ), नाजका लाइन्स (मरुस्थल में रहस्यमय भू-आकृतियां), हम्बोल्ट जलधारा (ठंडी समुद्री धारा) आदि।
    • प्राकृतिक संसाधन: पेरू, दुनिया के सबसे बड़े चांदी के भंडारों में से एक हैं। 
    • Tags :
    • पेरू
    • अटाकामा मरुस्थल
    • टिटिकाका झील
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features