विकास बनाम पर्यावरणीय अधिकार | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

ऑरोविले फाउंडेशन बनाम नवरोज केरसप मोदी मामले में सुप्रीम कोर्ट  ने औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया।

सुझाव:

  • स्वर्णिम संतुलन: औद्योगिक विकास से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए; तथा दोनों लक्ष्यों को एक साथ प्राप्त किया जाना चाहिए।
  • पर्यावरणीय अधिकार: स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के अंतर्गत मौलिक अधिकार है।
  • विकास संबंधी अधिकार: इसमें औद्योगीकरण भी शामिल है, जो अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत संरक्षित है।
  • संधारणीय विकास: आर्थिक प्रगति में पर्यावरणीय पक्ष को पर्याप्त महत्त्व दिया जाना चाहिए और सतत विकास का समर्थन करना चाहिए।

भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ मॉरीशस ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य सीमा-पार लेन-देन में स्थानीय मुद्राओं को बढ़ावा देना तथा भारतीय रुपए के अंतर्राष्ट्रीयकरण का समर्थन करना है।

रुपए के अंतर्राष्ट्रीयकरण (IoR) के बारे में

  • अवधारणा: इसका तात्पर्य व्यापार, निवेश और विदेशी मुद्रा भंडार में भारतीय रुपए (INR) की वैश्विक स्वीकृति को बढ़ाना तथा अमेरिकी डॉलर जैसी विदेशी मुद्राओं पर निर्भरता को कम करना है।
  • महत्त्व: यह विदेशी मुद्रा संबंधी जोखिम को कम करता है; व्यापार को बढ़ावा देता है; भारत के वित्तीय प्रभाव को मजबूत करता है और भारतीय रुपए की वैश्विक मांग को बढ़ाता है।
  • रुपए के अंतर्राष्ट्रीयकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम: इसमें जापान, श्रीलंका, भूटान आदि देशों के साथ द्विपक्षीय करेंसी स्वैप समझौते; रुपये-मूल्यवर्ग के बॉण्ड अर्थात मसाला बॉण्ड जारी करना आदि शामिल हैं।

द फ्यूचर ऑफ फ्री स्पीच द्वारा किए गए एक नए वैश्विक सर्वेक्षण में फ्री स्पीच के समर्थन के मामले में 33 देशों में से भारत को 24वां स्थान दिया गया।

फ्यूचर ऑफ फ्री स्पीच इंडेक्स 2025 के बारे में

  • स्कैंडिनेवियाई देश (नॉर्वे, डेनमार्क और स्वीडन) तथा दो निम्न लोकतांत्रिक देश (हंगरी एवं वेनेजुएला) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (फ्री स्पीच) के समर्थन में सबसे उच्चतम स्तर पर हैं।
  • कुछ देशों में फ्री स्पीच के समर्थन में गिरावट: जापान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में 2021 के बाद से फ्री स्पीच के समर्थन में काफी गिरावट आई है।
  • पारंपरिक मीडिया, सोशल मीडिया और AI कंटेंट जनमत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे फ्री स्पीच को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

संस्कृति मंत्रालय ने 'कम्ब रामायण' को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है।

कम्ब रामायण (रामावतारम्) के बारे में

  • रचनाकार: इसकी रचना महान कवि कम्बन ने तमिल भाषा में की थी।
  • समय अवधि: रामायण का यह संस्करण 12वीं-13वीं शताब्दी ई. में लिखा गया था। 
  • सांस्कृतिक महत्त्व: यह वाल्मीकि रामायण का एक समृद्ध तमिल संस्करण है।

कवि कंबन के बारे में

  • जन्मस्थान: कंबन का जन्म चोल साम्राज्य के तंजावुर नगर में हुआ था।
  • सांस्कृतिक प्रभाव: कंबन तमिल साहित्य की तीसरी महान धारा से संबंधित थे। यह धारा संगम काल और भक्ति साहित्य (आलवार व नयनार संतों) के बाद अस्तित्व में आई थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ड्रोन फेडरेशन इंडिया (DFI) के सहयोग से स्वयान/ SwaYaan पहल के तहत NIDAR का शुभारंभ किया।

  • NIDAR का लक्ष्य भारत के छात्र और अनुसंधान समुदायों को सहयोगात्मक स्वायत्त ड्रोन विकसित करने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें शामिल करना है। इसके माध्यम से आपदा प्रबंधन और परिशुद्ध कृषि के क्षेत्र में वास्तविक विश्व की चुनौतियों का समाधान खोजा जाएगा। 

स्वयान के बारे में

  • इसे 2022 में MeitY ने मंजूरी प्रदान की थी।
  • इसका उद्देश्य ड्रोन और संबंधित प्रौद्योगिकियों सहित मानव रहित विमान प्रणालियों (UAS) में मानव संसाधन विकास के लिए क्षमता निर्माण पर ध्यान देना है।

फायरसैट प्रोजेक्ट का पहला उपग्रह सफलतापूर्वक निम्न भू- कक्षा (LEO) में स्थापित किया गया।

फायरसैट के बारे में

  • यह प्रोजेक्ट गूगल रिसर्च, अर्थ फायर अलायंस, गॉर्डन एंड बेट्टी मूर फाउंडेशन और म्यूऑन स्पेस द्वारा विकसित किया जा रहा है।
  • इस प्रोजेक्ट में 50 उपग्रहों का एक समूह होगा, जिन्हें LEO में स्थापित किया जाएगा।
  • यह हाई-रिज़ॉल्यूशन (उच्च गुणवत्ता वाली) तस्वीरें प्रदान करेगा। इससे वनाग्नि का पता लगाया जा सकेगा, भले ही आगजनी का आकार एक क्लासरूम (कक्षा) जितना ही क्यों न हो। यह हर 20 मिनट में अपडेट देगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आग की तीव्रता का भी पता लगाएगा।

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण का 23वां संस्करण आरंभ हो गया है।

  • यह अभ्यास 2001 से भारत-फ्रांस समुद्री सहयोग का हिस्सा रहा है।

बेतवा नदी का प्राकृतिक प्रवाह मानव-जनित विकास के कारण बाधित हो रहा है।

बेतवा नदी के बारे में

  • संस्कृत में इसे वेत्रवती नदी कहा गया है।
  • भौगोलिक विशेषताएं
    • यह यमुना की सहायक नदी है।
    • यह भोपाल के निकट झिरी गांव (जिला सीहोर) से निकलती है और हमीरपुर के पास यमुना नदी में मिलती है।
    • यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है।
  • सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व
    • चेदि साम्राज्य की राजधानी सुक्तमती इसके तट पर थी।
    • महाभारत महाकाव्य में भी इस नदी का उल्लेख है।
  • अन्य जानकारी: 
    • बेतवा नदी बोर्ड (BRB) का गठन 1976 में बेतवा नदी बोर्ड अधिनियम के तहत किया गया था।
    • 2021 में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी दी गई थी।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet