सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 22 Mar 2025

    3 min read

    मंगोलिया (राजधानी: उलानबाटर)

    Map showing location of Mongolia

    भारत और मंगोलिया ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह उत्तर-मध्य एशिया में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है।
    • स्थल सीमा: इसके उत्तर में रूस और दक्षिण में चीन है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • स्थलाकृति: यह मुख्य रूप से एक पठारी क्षेत्र है। इसके 80% भाग पर स्टेपी घास के मैदान हैं। इसके दक्षिण में गोबी का मरुस्थल है।
    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: अल्ताई, खांगई और खेंटी।
    • सबसे लंबी नदी: ओरखोन नदी (ओरखोन घाटी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है)।
    • Tags :
    • मंगोलिया
    • उलानबाटर
    • ओरखोन नदी
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features