सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

    Posted 24 Mar 2025

    5 min read

    डॉ. राम मनोहर लोहिया (1910 – 1967)

    हाल ही में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई।

    डॉ. राम मनोहर लोहिया के बारे में

    • डॉ. लोहिया का जन्म अकबरपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
    • वे एक दूरदर्शी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के समर्थक थे।

    मुख्य योगदान

    • स्वतंत्रता संग्राम: उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में भाग लिया था तथा जीवन में कई बार जेल गए थे।
      • उन्होंने गोवा में पुर्तगाली शासन के खिलाफ आंदोलन किया था।
    • सामाजिक: लोहिया ने आर्थिक लोकतंत्र के माध्यम से जाति व वर्ग के बीच और लैंगिक असमानताओं को खत्म करने की बात की थी।
    • राजनीतिक: लोहिया ने नव-समाजवाद के लिए छह सूत्री योजना पेश की थी, जिसमें शामिल थे: 
      • अधिकतम प्राप्य समानता, 
      • वैश्विक जीवन स्तर, 
      • विश्व सरकार आदि।
    • साहित्यिक कृतियां: कास्ट सिस्टम; व्हील ऑफ़ हिस्ट्री; मार्क्स, गांधी और समाजवाद आदि।

    मूल्य:

    • न्याय, समानता, निःस्वार्थतता, अहिंसा आदि।
    • Tags :
    • डॉ. राम मनोहर लोहिया
    • भारत छोड़ो आंदोलन (1942)
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features