एंथुरियम (Anthurium) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने मिजोरम से सिंगापुर के लिए एंथुरियम फूलों के पहले निर्यात की सुविधा प्रदान की। 

एंथुरियम के बारे में

  • एंथुरियम सुंदर फूलों वाले पादपों का एक समूह है। इस समूह के फूल अलग-अलग रंगों में खिलते हैं। यह उष्णकटिबंधीय अमेरिकी  मूल का पौधा है।
  • यह भारत के मिजोरम राज्य में उगाए जाने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण फूलों में से एक है।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे वायु शुद्ध करने वाले पादपों की सूची में शामिल किया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पादप फॉर्मेल्डिहाइड, अमोनिया, टोल्यून, जाइलीन और एलर्जेंस जैसे हानिकारक रासायनिक तत्वों को हटाकर वायु को शुद्ध करता है।
  • मिजोरम में हर साल "एंथुरियम महोत्सव" का आयोजन किया जाता है। यह महोत्सव पर्यटन को बढ़ावा देता है और इस फूल की सुंदरता एवं सजावट में इसके महत्त्व को उजागर करता है।

शोधकर्ताओं ने ताजे जल की नई शैवाल प्रजाति ‘शीथिया मलायेंसिस’ की खोज की। 

शीथिया रोजमलायेंसिस के बारे में

  • यह केरल के पश्चिमी घाट में स्थित रोजमला (Rosemala) में खोजी गई है। उसी स्थान के नाम पर इसका नामकरण किया गया है।
  • शीथिया प्रजातियां भारत में अत्यंत दुर्लभ हैं। इससे पहले, केवल एक अन्य प्रजाति हिमालय में खोजी गई थी।

शैवाल (Algae) के बारे में 

  • शैवाल प्रकाश-संश्लेषण करने वाली पादप प्रजातियों का एक विविध समूह है। ये प्रजातियां जलीय और आर्द्र पारिस्थितिकी-तंत्र में पाई जाती हैं।
  • इनका आकार सूक्ष्म आकार के फाइटोप्लैंकटन से लेकर केल्प जैसे विशाल समुद्री शैवाल जितना बड़ा हो सकता है।
  • शैवाल पारिस्थितिकी-तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये ऑक्सीजन के स्रोत हैं और जलीय खाद्य श्रृंखला का आधार हैं।

कई वेंचर कैपिटलिस्ट, स्टार्ट-अप्स द्वारा फंड प्राप्त करने हेतु इस्तेमाल किए जाने वाले AI-वॉशिंग तरीके से चिंतित हैं।

AI-वॉशिंग के बारे में

  • AI वॉशिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें कंपनियां अपने उत्पादों, सेवाओं या व्यापार रणनीतियों में AI के उपयोग को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हैं या गलत तरीके से प्रस्तुत करती हैं।
  • "AI वॉशिंग" शब्दावली "ग्रीनवॉशिंग" से प्रेरित है।
    • ग्रीनवॉशिंग के तहत कंपनियां अपनी सेवा या अपने उत्पाद के पर्यावरण-अनुकूल होने के दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हैं।
  • AI-वॉशिंग के उदाहरण:
    • ऑटोमेशन को AI बताकर गलत तरीके पेश करना;
    • AI संबंधी सतही दावे करना;
    • "AI-संचालित" जैसे बजवर्ड्स का उपयोग करना।

भारत ने चीन से आयात की जाने वाली कई वस्तुओं पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है।

एंटी-डंपिंग शुल्क के बारे में

  • परिभाषा: विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अनुसार, एंटी-डंपिंग शुल्क ऐसे टैरिफ हैं, जो किसी देश की सरकार विदेशी आयातों पर तब लगाती है, जब उन्हें उचित घरेलू बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेचा जाता है। 
    • वस्तुओं का मूल्य कम करके निर्यात की जाने वाली प्रक्रिया को "डंपिंग" कहा जाता है।
  • एंटी-डंपिंग शुल्क के उद्देश्य:
    • अनुचित प्रतिस्पर्धा को रोकना;
    • घरेलू उद्योगों की रक्षा करना;
    • प्रिडेटरी प्राइसिंग को हतोत्साहित करके निष्पक्ष व्यापार को सुनिश्चित करना आदि। 
      • प्रिडेटरी प्राइसिंग वास्तव में किसी वस्तु की लागत से कम मूल्य रखना है। 
  • WTO के एंटी-डंपिंग नियम
    • जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ एंड ट्रेड (GATT) 1994 के अनुच्छेद VI के तहत एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की अनुमति है।
    • एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने से पहले डंपिंग, घरेलू उद्योग को नुकसान और दोनों के बीच संबंध को साबित करना आवश्यक है।
    • एंटी-डंपिंग उपाय अस्थायी होने चाहिए और समय-समय पर उनकी समीक्षा की जानी चाहिए।

दिल्ली विधान-सभा, नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) प्लेटफॉर्म से जुड़ गई।

NeVA प्लेटफॉर्म के बारे में

  • परिचय: NeVA एक वर्क-फ्लो सिस्टम है। इसे मेघराज क्लाउड पर होस्ट किया गया है। यह सदन के अध्यक्ष /सभापति को कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करता है।
  • सांसद/ विधायक कागजों का इस्तेमाल किए बिना अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।
  • कार्यान्वयन मंत्रालय: यह प्लेटफॉर्म संसदीय कार्य मंत्रालय (MoPA) द्वारा विकसित किया गया है।
  • मुख्य विशेषताएं:
    • सभी प्रकार के डिवाइसेज़ पर उपयोगी: सांसद/ विधायक इसे किसी भी डिवाइस (स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप आदि) से कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं।
    • सुरक्षित डिजिटल भंडार (Secure Digital Repository): विधायी डेटा की गोपनीयता और शुचिता सुनिश्चित करता है।
    • इसे कई भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विनोद कुमार शुक्ल को 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार भारत का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान माना जाता है।

ज्ञानपीठ पुरस्कार के बारे में

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 1965 से हर साल भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा दिया जाता है।
    • भारतीय ज्ञानपीठ की स्थापना 1944 में हुई थी। यह भारत की प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं में से एक है।
  • यह पुरस्कार भारत के संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं में से किसी भी भाषा में सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक साहित्यिक कृति के लेखक को हर साल दिया जाता है।
    • 2013 से अंग्रेजी भाषा में लिखित साहित्यिक कृतियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
  • यह पुरस्कार केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाता है।

संपूर्ण देश ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद दिवस के बारे में

  • 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिन 1931 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के आरोप में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिए जाने की स्मृति में मनाया जाता है।

भगत सिंह

  • वे मार्क्स, लेनिन, ट्रॉट्स्की और बाकुनिन से प्रभावित थे।
  • उन्होंने नौजवान भारत सभा की स्थापना की थी।

सुखदेव थापर

  • सुखदेव HSRA (हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन) के सदस्य थे।
  • उन्होंने उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में क्रांतिकारी प्रकोष्ठों का आयोजन किया था।

राजगुरु

शिवराम हरि राजगुरु HSRA के प्रमुख सदस्य थे।

वैज्ञानिकों ने बर्केलोसीन नामक पहला ऑर्गेनोमेटेलिक अणु खोजा है। इसमें भारी तत्व बर्केलियम मौजूद है।

ऑर्गेनोमेटेलिक अणु के बारे में

  • वे अणु जिनमें कार्बन और धातु के बीच बंध होता है, उन्हें ऑर्गेनोमेटेलिक यौगिक कहते हैं।
  • ये अनूठे होते हैं, क्योंकि इनमें धातु और कार्बन दोनों के गुण पाए जाते हैं।
  • गुण:
    • ये संवेदनशील होते हैं और हवा या नमी के संपर्क में आने पर खराब हो सकते हैं।
    • ये यौगिक गर्मी के तहत स्थिर हो सकते हैं। हालांकि, इनकी सटीक तापमान सहनशीलता व्यापक रूप से अलग-अलग हो सकती है।
    • इनमें से कुछ विद्युत का संचालन कर सकते हैं। इसलिए ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
    • ये अक्सर उत्प्रेरक के रूप में काम करते हैं, तथा रासायनिक अभिक्रिया में खपत (खत्म) हुए बिना उसे गति प्रदान कर सकते हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Digital Current Affairs 3.0

The breakthrough in your UPSC journey.

Experience the next generation of UPSC preparation with AI-powered learning, personalized strategy, and trusted VisionIAS content.

Get Started Now
224K+
Active Students
4.39 Rating (8,682 reviews)
AI-Powered
Learning & Analytics

Digital Current Affairs 3.0

Personalized strategy for UPSC excellence. Trusted content with cutting-edge AI features.

Subscribe Now
224K+
Students
4.39
AI
Powered

Place in News: Cuba

Union Budget 2026-27 proposed an outlay of ₹20,000 crore for Carbon Capture Utilization and Storage (CCUS) technologies

Budget 2026–27 Proposes Three New Chemical Parks

Electronics Components Manufacturing Scheme (ECMS) gets 75% Budget Boost to 40,000 Crore

16th Finance Commission (FC) gives recommendations for strengthening local bodies

Union Budget pushes Elderly Care in India

Ministry of Science and Technology launched the first Open Call under Research, Development and Innovation (RDI) Fund

Transforming Primary Agricultural Credit Societies (PACS) into Multipurpose Rural Growth Engines