सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 25 Mar 2025

    5 min read

    ईरान (राजधानी: तेहरान)

    ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने फारस की खाड़ी में ग्रेटर टुन्ब, लेसर टुन्ब और अबू मूसा द्वीपों पर नई मिसाइल प्रणालियों का अनावरण किया। ये द्वीप सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट स्थित हैं।

    ईरान के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति: ईरान मध्य पूर्व का देश है। इसकी सीमाएं दक्षिण में ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी से तथा उत्तर में कैस्पियन सागर से लगती है।
      • सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में आर्मेनिया व अजरबैजान, पश्चिम में इराक, उत्तर-पश्चिम में तुर्की, पूर्व में अफगानिस्तान और पाकिस्तान तथा उत्तर व उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान स्थित है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • भू-आकृति: इसके अधिकांश भूभाग पर ईरानी पठार का विस्तार है। यहां दश्त-ए-कविर व दश्त-ए-लुत नामक मरुस्थल भी हैं।
      • प्रमुख पर्वत: इसके पश्चिम में ज़ाग्रोस पर्वत तथा उत्तर में  अल्बुर्ज पर्वत है।
      • प्रमुख नदियां: करुण नदी, सफीद नदी आदि।
    • Tags :
    • ईरान
    • तेहरान
    • होर्मुज जलडमरूमध्य
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features