सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 14 Dec 2024

    5 min read

    ईरान (राजधानी: तेहरान)

    अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार ईरान ने फोर्डो संवर्धन संयंत्र की अधिक निगरानी के लिए सहमति प्रकट कर दी है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • ईरान पश्चिम एशिया में अवस्थित है।
    • भूमि सीमाएं: इसकी सीमाएं उत्तर में आर्मेनिया व अज़रबैजान, उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, पूर्व में अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान, पश्चिम में इराक तथा उत्तर-पश्चिम में तुर्की से लगती हैं।
    • समुद्री सीमाएं: बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब से लगती हैं। 
    • आसपास के जल निकाय: कैस्पियन सागर, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • जलवायु: यहां शुष्क और अर्ध-शुष्क से लेकर उपोष्णकटिबंधीय जलवायु का विस्तार है।
    • सबसे ऊंची चोटी: अल्बुर्ज पर्वत श्रृंखला में माउंट दमावंद। यह मध्य पूर्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी भी है।
    • प्रमुख नदियां: डेज, कारखेह, करुण, दियाला आदि। 
    • प्राकृतिक संसाधन: तेल व प्राकृतिक गैस, कोयला, क्रोमियम, तांबा, लौह अयस्क, सीसा, मैंगनीज, जस्ता और सल्फर।
    • Tags :
    • अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)
    • ईरान
    • तेहरान
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features