Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 18 Jun 2025

6 min read

ईरान (राजधानी: तेहरान)

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने सैटेलाइट इमेज के माध्यम से पुष्टि की है कि ईरान के नतांज़ स्थल पर यूरेनियम संवर्धन इकाइयों को इजराइल के "ऑपरेशन राइजिंग लायन" हवाई हमलों से नुकसान पहुंचा है।

  • ईरान की अन्य प्रमुख परमाणु सुविधाएं: 
    • फोर्दों संवर्धन सुविधा, 
    • बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र, 
  • इस्फ़हान परमाणु प्रौद्योगिकी केंद्र, आदि।

भौगोलिक अवस्थिति:

  • अवस्थिति: ईरान मध्य-पूर्व में स्थित है। यह दक्षिण में ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी, तथा उत्तर में कैस्पियन सागर से घिरा है।
  • पड़ोसी देश: इसके उत्तर में आर्मेनिया, अजरबैजान, पश्चिम में इराक, उत्तर-पश्चिम में तुर्की, पूर्व में अफगानिस्तान और पाकिस्तान तथा उत्तर और उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान स्थित है।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • भू-आकृति: इसके अधिकांश भाग पर ईरान के पठार का विस्तार है। दश्त-ए कविर, दश्त-ए लुत इसके प्रमुख मरुस्थल हैं।
  • प्रमुख पर्वत: इसके पश्चिमी भाग में जाग्रोस पर्वत तथा उत्तरी भाग में एलबुर्ज पर्वत स्थित है।
  • Tags :
  • ईरान
  • तेहरान
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started