ईरान (राजधानी: तेहरान)
ईरान के विदेश मंत्री दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत की यात्रा पर आए।

भौगोलिक अवस्थिति:
- अवस्थिति: पश्चिम एशिया।
- भूमि सीमाएं: इसके उत्तर में आर्मेनिया, अज़रबैजान व तुर्कमेनिस्तान; पूर्व में अफगानिस्तान और पाकिस्तान; पश्चिम में इराक; तथा उत्तर-पश्चिम में तुर्किये अवस्थित है।
- समुद्री सीमाएं: बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब से लगती है।
- आसपास के जल निकाय: इसके उत्तर में कैस्पियन सागर तथा दक्षिण में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी स्थित हैं।
भौगोलिक विशेषताएं:
- जलवायु: ईरान में शुष्क और अर्ध-शुष्क से लेकर उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
- प्रमुख नदियां: देज़, करखेह, करुण, दियाला, आदि।
- पर्वत श्रृंखलाएं: ज़ाग्रोस और अल्बोरज़।
- प्राकृतिक संसाधन: तेल एवं प्राकृतिक गैस, कोयला, क्रोमियम, तांबा, लौह अयस्क, सीसा, मैंगनीज, जस्ता और सल्फर।
- सबसे ऊंची चोटी: माउंट दमावंद, जो अल्बोरज़ पर्वत श्रृंखला में स्थित है। यह हिन्दू कुश के पश्चिम में यूरेशिया की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है।