सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 26 Mar 2025

    5 min read

    तुर्किये (राजधानी: अंकारा)

    राष्ट्रपति एर्दोगन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की गिरफ्तारी से तुर्किये में प्रदर्शनकारी उग्र हुए।

    तुर्किये के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति: इसका कुछ हिस्सा एशिया और कुछ हिस्सा यूरोप में स्थित है।
      • सीमाएं: इसके उत्तर-पूर्व में जॉर्जिया एवं आर्मेनिया, उत्तर-पश्चिम में ग्रीस व बुल्गारिया, पूर्व में अजरबैजान और ईरान, तथा दक्षिण-पूर्व में इराक एवं सीरिया स्थित हैं।
      • यह उत्तर में काला सागर तथा दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम में भूमध्य सागर एवं एजियन सागर से घिरा हुआ है।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • प्रमुख नदियां: यूफ्रेट्स, टिगरिस, कीज़ीलिरमक आदि।
      • सबसे ऊंचा स्थान: माउंट अरारत।
      • महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य: बोस्फोरस जलडमरूमध्य और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य।
        • मरमारा सागर: यह एक अंतर्देशीय सागर है। यह बोस्फोरस और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य के माध्यम से काला सागर व एजियन सागर को जोड़ता है।
    • Tags :
    • भूमध्य सागर
    • काला सागर
    • तुर्किये
    • अंकारा
    • एजियन सागर
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features