सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 17 Dec 2024

    5 min read

    जॉर्जिया (राजधानी: त्बिलिसी)

    जॉर्जिया में कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के कारण 11 भारतीयों की मौत हो गई।

    जॉर्जिया के बारे में 

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • यह दक्षिण काकेशस के पूर्वी यूरोपीय क्षेत्र में अवस्थित है।
    • सीमाएं: इसकी सीमाएं उत्तर और उत्तर-पूर्व में रूस से; पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में अज़रबैजान से तथा दक्षिण में आर्मेनिया व तुर्किये से लगती हैं।
    • समुद्री सीमा: इसके पश्चिम में काला सागर स्थित है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • पर्वत श्रृंखलाएं: ग्रेटर काकेशस श्रृंखला।
    • सबसे ऊंचा बिंदु: माउंट शखरा।
    • प्रमुख नदियां: इंगुरी, रियोनी और कोडोरी।
    • जैव विविधता: यह WWF (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) की प्राथमिकता वाले काला सागर बेसिन में स्थित है। यह कंजर्वेशन इंटरनेशनल द्वारा पहचाने गए दो जैव विविधता हॉटस्पॉट्स (काकेशस और ईरान-अनातोलियन) का हिस्सा है। 
    • संघर्ष क्षेत्र: अब्खाज़िया, दक्षिण ओसेशिया और अजरिया।
    • Tags :
    • जॉर्जिया
    • त्बिलिसी
    • ग्रेटर काकेशस
    • काला सागर
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features