सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 02 Apr 2025

    4 min read

    मलेशिया (राजधानी: कुआलालंपुर)

    मलेशिया के सेंट्रल सेलंगोर राज्य के पुतरा हाइट्स में एक गैस पाइपलाइन फटने से कई लोग घायल हो गए।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: यह भूमध्य रेखा के उत्तर में दक्षिण-पूर्व एशिया में अवस्थित है।
      • दक्षिण चीन सागर मलेशिया को दो भागों में विभाजित करता है: 
        • प्रायद्वीपीय मलेशिया (पश्चिम मलेशिया) और 
        • पूर्वी मलेशिया (बोर्नियो द्वीप पर स्थित)।
    • भूमि सीमावर्ती देश: थाईलैंड, इंडोनेशिया और ब्रुनेई।
    • समुद्री सीमावर्ती देश: सिंगापुर, फिलीपींस और वियतनाम।
    • आसपास के जल निकाय: मलक्का जलडमरूमध्य, सेलेब सागर और दक्षिण चीन सागर।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • सबसे ऊँची चोटी: माउंट किनाबालु।
    • महत्वपूर्ण नदियां: राजंग, किनाबटांगन, पहांग आदि। 
    • Tags :
    • मलेशिया
    • दक्षिण-पूर्व एशिया
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features