सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 09 Jan 2025

    4 min read

    मलेशिया (राजधानी: कुआलालंपुर)

    भारत और मलेशिया ने आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करने के लिए अपनी पहली सुरक्षा वार्ता आयोजित की।

    मलेशिया के बारे में 

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • अवस्थिति: यह दक्षिण-पूर्व एशिया में भूमध्य रेखा के ठीक उत्तर में अवस्थित है।
      • दक्षिण चीन सागर इसे प्रायद्वीपीय मलेशिया (पश्चिम मलेशिया) और पूर्वी मलेशिया (बोर्नियो द्वीप पर) में विभाजित करता है।
    • सीमावर्ती देश: इसकी स्थलीय सीमाएं थाईलैंड, ब्रुनेई और इंडोनेशिया से लगती है तथा समुद्री सीमाएं फिलीपींस, सिंगापुर व वियतनाम से लगती है।
      • सीमावर्ती जल निकाय: मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर।
    • भौगोलिक विशेषताएं:
      • प्रमुख पर्वत: मेन रेंज। 
      • सबसे ऊंची चोटी: माउंट किनाबालु (4,095 मीटर)
      • प्रमुख नदियां: पहांग, राजंग, किनाबटांगन आदि।
    • Tags :
    • मलेशिया
    • कुआलालंपुर
    • दक्षिण-पूर्व एशिया
    • आतंकवाद-रोधी सहयोग
    • माउंट किनाबालु
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features