कोस्टा रिका (राजधानी: सैन जोस)
सेंट्रल कोस्टा रिका के पोआस ज्वालामुखी में प्रस्फुटन हुआ।
भौगोलिक अवस्थिति:

- अवस्थिति: यह मध्य अमेरिका में स्थित है।
- सीमावर्ती देश: इसके उत्तर में निकारागुआ और दक्षिण-पूर्व में पनामा है।
- सीमावर्ती जल निकाय: इसके पूर्व में कैरेबियन सागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: इसके उत्तर में कॉर्डिलेरा ज्वालामुखी; तथा दक्षिण में कार्डिलेरा डी टलमांका स्थित है।
- कॉर्डिलेरा डी टलमांका एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह पनामा और कोस्टा रिका के बीच की सीमा पर स्थित है
- प्रमुख ज्वालामुखी: इराज़ू, पोआस, एरेनाल आदि।