Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 05 May 2025

6 min read

अंगोला (राजधानी: लुआंडा)

भारत ने अंगोला को 200 मिलियन डॉलर का रक्षा क्रेडिट लाइन प्रदान करने की घोषणा की है।

भौगोलिक अवस्थिति

  • यह अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी में स्थित है।
  • सीमावर्ती देश: रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (उत्तर में), डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (उत्तर-पूर्व में), जाम्बिया (दक्षिण-पूर्व में), नामीबिया (दक्षिण में)।
  • समुद्री सीमा: अटलांटिक महासागर (पश्चिम)।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • प्राकृतिक संसाधन: पेट्रोलियम, हीरा, लौह अयस्क, फॉस्फेट, तांबा, फेल्डस्पार, सोना, बॉक्साइट, यूरेनियम, आदि।
  • प्रमुख नदियां: जांबेज़ी, कुआंगो ( क्वांगो), कुआंज़ा (क्वान्ज़ा), आदि।
    • कुआंगो (क्वांगो) नदी अंगोला और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के बीच सीमा बनाती है।
  • जलवायु: शुष्क मौसम के साथ उष्णकटिबंधीय जलवायु।
    • इस देश की जलवायु पर काफी हद तक उत्तर की ओर प्रवाहित होने वाली ठंडी बेंगुएला जलधारा का असर देखने को मिलता है। गौरतलब है कि ठंडी बेंगुएला जलधारा दक्षिणी अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिमी तट के साथ उत्तर की ओर प्रवाहित होती है।
  • Tags :
  • अंगोला
  • लुआंडा
  • रक्षा क्रेडिट लाइन
  • बेंगुएला जलधारा
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started