
मालदीव (राजधानी: माले)
भारत ने एक वर्ष की अवधि के लिए रोलओवर के माध्यम से मालदीव को 50 मिलियन डॉलर ट्रेजरी बिल (T-बिल्स) की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
भौगोलिक अवस्थिति:
- यह हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय राष्ट्र है। यह एटोल्स समूह (कोरल द्वीपों से बने द्वीप समूह) से मिलकर बना है।
- यह एशिया का सबसे छोटा देश है और रणनीतिक रूप से हिंद महासागर की प्रमुख समुद्री मार्गों के नजदीक स्थित है।
- यह भारत के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। आठ डिग्री चैनल इसे भारत (लक्षद्वीप) से अलग करता है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय गर्म और आर्द्र; शुष्क, पूर्वोत्तर मानसून (नवंबर से मार्च); वर्षा, दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से अगस्त) से।
- प्रवाल भित्तियां: मालदीव में दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली है, जो वैश्विक प्रवाल भित्ति क्षेत्र का लगभग 3.14% हिस्सा बनाती है।
- मालदीव में कोई नदी या धारा नहीं है।