कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate: TFR) | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट 2021 के अनुसार, देश की कुल प्रजनन दर 2021 में 2.0 पर स्थिर बनी रही।

कुल प्रजनन दर (TFR) क्या है?

  • TFR बच्चों की उस औसत संख्या को दर्शाता है, जो एक महिला अपने संपूर्ण प्रजनन काल (15–49 वर्ष) के अंत तक जन्म देती है।
  • 2.1 की कुल प्रजनन दर को "प्रतिस्थापन दर (Replacement Rate)" कहा जाता है। इसका अर्थ है कि यदि यह दर लंबे समय तक बनी रहती है, तो हर पीढ़ी में लोगों की संख्या का स्थान उतनी ही संख्या में लोग लेंगे, जब तक कि इनमें से कोई कहीं अन्य प्रवास नहीं कर जा लेता है।
  • राज्यवार स्थिति:
    • बिहार में सबसे उच्च प्रजनन दर 3.0 दर्ज की गई।
    • दिल्ली और पश्चिम बंगाल में सबसे निम्न प्रजनन दर 1.4 रही।

चीनी शोधकर्ताओं ने एक हाई-रिज़ॉल्यूशन महासागरीय सिमुलेशन प्रणाली विकसित की है, जिसका नाम LICOMK++ है। यह प्रणाली महासागर की प्रक्रियाओं और जलवायु पैटर्न का मॉडल बनाने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करती है।

LICOMK++ के बारे में:

  • इसे महासागर का "माइक्रोस्कोप" कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें अल्ट्रा-हाई रिज़ॉल्यूशन क्षमताएं हैं।
  • यह वैज्ञानिकों को भँवरों (eddies) और तापीय परिवहन (heat transport) जैसी जटिल प्रक्रियाओं का अभूतपूर्व स्पष्टता के साथ विश्लेषण करने में सक्षम बनाता है।
  • यह प्रणाली टाइफून, समुद्री हीटवेव और बाढ़ जैसी चरम मौसम-घटनाओं के पूर्वानुमान को कहीं अधिक सटीक बना सकती है। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर राष्ट्रीय रक्षा निधि में योगदान दिया। यह योगदान सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता के प्रतीक के रूप में किया गया है।

राष्ट्रीय रक्षा निधि (NDF) के बारे में

  • स्थापना: वर्ष 1962 में।
  • उद्देश्य: रक्षा प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए नकद और वस्तु के रूप में प्राप्त स्वैच्छिक दान को एकत्र करना तथा इन दानों के उपयोग का निर्णय लेना।
  • उपयोग: सशस्त्र बलों तथा अर्द्धसैनिक बलों के सदस्यों एवं उनके निर्भर परिजनों के कल्याण हेतु।
  • प्रशासन: यह निधि एक कार्यकारी समिति द्वारा संचालित होती है। प्रधान मंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं। रक्षा, वित्त एवं गृह मंत्री इसके सदस्य होते हैं।
    • केंद्रीय वित्त मंत्री इस कोष के कोषाध्यक्ष हैं।
  • कर छूट: आयकर अधिनियम की धारा 80(G) के अंतर्गत NDF में दिए गए सभी योगदान कर मुक्त होते हैं।

भारतीय दूतावास के अनुसार भारत ने चीन द्वारा लगाए गए जर्मेनियम निर्यात प्रतिबंधों के संदर्भ में चीन से औपचारिक वार्ता की।

जर्मेनियम के बारे में:

  • स्वरूप: यह चांदी के समान सफेद रंग की अर्ध-धातु/ उपधातु (Metalloid) है, जिसमें धातु व अधातु, दोनों के गुण होते हैं।
  • प्रमुख खनिज स्रोत: जर्मेनाइट एवं आर्जिरोडाइट। ये खनिज दुर्लभ होते हैं और अधिकांश जर्मेनियम का उत्पादन जिंक के उपोत्पाद और कोयले की राख से होता है।
  • भौतिक गुण: भंगुर (Brittle), इन्फ्रारेड विकिरण के लिए पारदर्शी, उच्च अपवर्तनांक (High refractive index), आदि।  
  • उत्पादन स्थिति (2023): विश्व का 68% जर्मेनियम उत्पादन चीन में होता है। इस तरह चीन विश्व में जर्मेनियम का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।
  • भारत पूरी तरह से जर्मेनियम के आयात पर निर्भर है।
  • प्रमुख उपयोग: सेमीकंडक्टर्स, फाइबर ऑप्टिक्स, इन्फ्रारेड ऑप्टिक्स, सोलर सेल, आदि में। 

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए हैं, जो बास्केट स्नीकिंग, कन्फर्म शेमिंग जैसे डार्क पैटर्न्स का उपयोग कर रहे थे।

डार्क पैटर्न्स (Dark Patterns) क्या हैं?

  • डार्क पैटर्न्स वे छलपूर्ण डिज़ाइन तकनीकें होती हैं, जो उपभोक्ताओं को बिना उनकी स्पष्ट सहमति के गलत निर्णय लेने के लिए प्रेरित या मजबूर करती हैं। ये उपभोक्ताओं के स्वतंत्र निर्णय लेने के अधिकार का उल्लंघन करती हैं।

बास्केट स्नीकिंग: 

  • यह वह तकनीक है, जिसमें उपयोगकर्ता की जानकारी या सहमति के बिना उनके शॉपिंग कार्ट में चेकआउट के समय अवांछित वस्तुएं या दान राशि जोड़ दी जाती हैं। 
  • इसका उद्देश्य है अंतिम भुगतान राशि को परोक्ष या छद्म रूप से बढ़ा देना।

कन्फर्म शेमिंग:

  • इसमें उपयोगकर्ताओं पर डर, शर्म, अपराधबोध या उपहास का उपयोग करके दबाव डाला जाता है, ताकि वे किसी सेवा को स्वीकार करें या खरीदारी करें।
  • उदाहरण: किसी ऑफर को नकारने के लिए बटन पर लिखा हो – “नहीं धन्यवाद, मुझे पैसे बचाने की परवाह नहीं”।

कॉसमॉस 482 लैंडर प्रोब ने पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश किया और हिंद महासागर में गिरा। 

कॉसमॉस 482 के बारे में

  • यह सोवियत संघ के वेनेरा कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसके तहत शुक्र ग्रह पर कई प्रोब भेजे गए थे।
    • सूर्य से दूरी के आधार पर शुक्र दूसरा ग्रह है। यह हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है।
  • इसे 1972 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह पृथ्वी की कक्षा से बाहर नहीं जा सका।
  • इसमें एक कैरीयर बस और एक लैंडर प्रोब शामिल था।

भारतीय सशस्त्र बलों ने PL-15 मिसाइल्स और बाइकर YIHA III कामिकेज़ ड्रोन्स सहित पाकिस्तान के कई हाई-टेक विदेशी हथियारों को रोका तथा उन्हें निष्क्रिय किया।

PL-15 के बारे में

  • यह एक चीनी मूल की हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसमें एक्टिव रडार गाइडेंस, सैटेलाइट नेविगेशन और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम का उपयोग होता है।

बाइकर YIHA III के बारे में

  • यह तुर्की द्वारा निर्मित कामिकेज शैली (एक बार उपयोग होने वाले) लोइटरिंग ड्रोन्स हैं। ये ड्रोन्स उच्च विस्फोटक वारहेड ले जाने में सक्षम हैं।

वैज्ञानिकों ने सर्न के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) में सीसे को सोने में परिवर्तित करने की सूचना दी है। हालांकि, यह केवल कुछ क्षण के लिए ही हो पाया।

  • इस दौरान वैज्ञानिकों ने सर्न के LHC में लगभग 86 बिलियन सोने के नाभिकों का निर्माण किया। यह सीसे के परमाणुओं के प्रकाश की गति के 99.99% पर आपस में टकराने से हुआ।

सर्न के LHC के बारे में

  • यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली पार्टिकल एक्सेलरेटर है।
  • LHC में 27 किलोमीटर लंबी रिंग है, जिसमें सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट लगे हैं। इसमें कणों की ऊर्जा बढ़ाने के लिए कई एक्सेलरेटर उपकरण भी हैं।
  • इस एक्सेलरेटर के अंदर दो उच्च ऊर्जा वाले पार्टिकल बीम्स को प्रकाश की गति के करीब यात्रा कराई जाती है और फिर एक-दूसरे से टकराया जाता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet