सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 07 May 2025

4 min read

मालदीव (राजधानी: माले) के बारे में

INS शारदा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास में भाग लेने के लिए मालदीव के माफ़ीलाफ़ुशी पहुंचा।

भौगोलिक अवस्थिति: 

  • अवस्थिति: मालदीव हिंद महासागर में स्थित एक उष्णकटिबंधीय राष्ट्र है। यह 26 कोरल एटोल्स से बना है।
  • इसका उत्तरतम एटोल, भारतीय मुख्य भूमि से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है।
  • आठ डिग्री चैनल: यह भारत के मिनिकॉय द्वीप और मालदीव को अलग करता है।

भौगोलिक विशेषताएं:

  • मालदीव पूरी तरह से प्रवाल भित्तियों से निर्मित है। यहां कोई  नदी या पहाड़ नहीं है।
  • प्रवाल भित्तियां: मालदीव में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली है। यह वैश्विक भित्ति क्षेत्र का लगभग 3.14% हिस्सा बनाती है।
  • यहां के द्वीपों की औसत ऊंचाई समुद्र तल से 1.7 मीटर से अधिक नहीं है।
  • Tags :
  • मालदीव
  • माले
  • माफ़ीलाफ़ुशी
  • INS शारदा
Watch News Today
Subscribe for Premium Features