भारत के महापत्तनों (Major Ports) ने वित्त वर्ष 2024-25 में पिछले एक दशक की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति का प्रदर्शन किया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारतीय पत्तन मात्रा के हिसाब से लगभग 90% और मूल्य के हिसाब से 70% निर्यात-आयात (EXIM) कार्गो का प्रबंधन कर रहे हैं। यह देश की आर्थिक संवृद्धि और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

प्रमुख उपलब्धियां 

  • कार्गो हैंडलिंग: महापत्तनों द्वारा कार्गो हैंडलिंग में 4.3% की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में कुल कार्गो हैंडलिंग 819 मिलियन टन थी, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर लगभग 855 मिलियन टन हो गई।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: पारादीप पत्तन प्राधिकरण (PPA) और दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण (DPA), ऐसे दो महापत्तन हैं, जिन्होंने पहली बार 150 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग के आंकड़े को पार किया है। 
  • औसत टर्नअराउंड टाइम (TRT): यह वित्त वर्ष 2014-15 में 96 घंटे था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में घटकर 49.5 घंटे रह गया, यानी इसमें 48% का सुधार हुआ है। 
  • आइडल टाइम: इसमें वित्त वर्ष 2014-15 से 2024-25 तक लगभग 29% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • वित्तीय प्रदर्शन: कुल आय वित्त वर्ष 2014-15 में 11,760 करोड़ रुपये से दोगुनी से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 24,203 करोड़ हो गई है। इसमें 10 वर्षों में 7.5% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की गई है।
  • निजी क्षेत्रक की भागीदारी: महापत्तनों पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) परियोजनाओं में निवेश में 3 गुना वृद्धि देखी गई है।

पत्तन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए उठाए गए प्रमुख कदम

  • सागरमाला: इस प्रमुख योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। इसका उद्देश्य पत्तनों का आधुनिकीकरण, नए पत्तनों का विकास, पत्तन संपर्क और तटीय समुदायों का विकास करना है।
    • इसके तहत लगभग 839 परियोजनाएं (मूल्य 5.79 लाख करोड़ रुपये) चिन्हित की गई हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।
  • मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030: इसके तहत भारत को वैश्विक समुद्री क्षेत्रक में अग्रणी बनाने के लिए 150 पहलों की रूपरेखा तैयार की गई है।
  • अन्य पहलें:
    • नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (मरीन)- सागर-सेतु (SAGAR-SETU);
    • रीयल-टाइम परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड;
    • सागर मंथन आदि।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features