प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) का शुभारंभ | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली पीएमजीकेएवाई के तहत खाद्य सब्सिडी हस्तांतरण के लिए सीबीडीसी-आधारित डीबीटी का उपयोग करने वाले पहले केंद्र शासित प्रदेश हैं।
  • पायलट प्रोजेक्ट्स पर आधारित यह पहल, केंद्रीय सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों में सीबीडीसी का पहला बड़े पैमाने पर अनुप्रयोग है, जो पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और भ्रष्टाचार को कम करता है।
  • 2020 में शुरू की गई और पांच साल के लिए विस्तारित की गई पीएमजीकेएवाई योजना, 81.35 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को मुफ्त अनाज प्रदान करती है।

In Summary

चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली ऐसे पहले संघ राज्य क्षेत्र (UTs) बन गए हैं, जिन्होंने PM-GKAY के सभी पात्र लाभार्थियों को प्रोग्रामेबल CBDC के माध्यम से खाद्य सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण शुरू किया है।

  • यह पहल पहले गुजरात और पुडुचेरी में किए गए पायलट प्रोजेक्ट पर आधारित है।
  • यह केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में CBDC का पहला बड़े पैमाने का उपयोग है।
  • CBDC यानी डिजिटल रुपया (e₹) RBI द्वारा जारी की जाने वाली संप्रभु डिजिटल मुद्रा है।

CBDC आधारित DBT के बारे में

  • डिजिटल वॉलेट में प्रत्यक्ष अंतरण: खाद्य सब्सिडी पारंपरिक बैंक खाते के बजाय लाभार्थी के डिजिटल रुपया वॉलेट में सीधे भेजी जाएगी।
  • सरल तरीके से भुगतान: स्मार्टफोन में QR कोड और फीचर फोन में OTP के माध्यम से लेनदेन किया जा सकेगा।

खाद्य सब्सिडी में CBDC आधारित DBT का महत्व

  • वित्तीय समावेशन: वॉलेट आधारित सरल  लेनदेन के माध्यम से वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी।
  • बिचौलियों की भूमिका कम होगी: गरीबों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका कम होगी और सरकार के “हर दाना, हर रुपया, हर अधिकार” के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
  • पारदर्शिता और निगरानी: यह पहल सरकारी धनराशि के वितरण को पूरी तरह पारदर्शी और शुरू से अंत तक ट्रैक करने योग्य बनाएगी, साथ ही पारंपरिक सब्सिडी व्यवस्था में होने वाली धन की चोरी/रिसाव, गलत इस्तेमाल और नकद लेनदेन को कम करेगी।
  • शुरू से अंत तक निगरानी: प्रौद्योगिकी एक अपरिवर्तनीय डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करती है, जिससे सरकारी धनराशि के वितरण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से ट्रैक किया जा सकता है और वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना से बाहर होने से बचाया जा सकता है।
  • डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI): यह पहल दर्शाती है कि CBDC को भारत के DPI व्यवस्था के साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में जोड़ा जा सकता है।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का आधुनिकीकरण: स्मार्ट-PDS, निर्मल (NIRMAL), VLTS और सक्षम जैसी पहलों के साथ मिलकर PDS को अधिक पारदर्शी, कुशल और प्रभावी बनाने में सहायता करती है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के बारे में

  • प्रारंभ: 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान कमजोर वर्ग के परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए।
  • संबद्ध मंत्रालय: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय।
  • लाभार्थी: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के लगभग 81.35 करोड़ लाभार्थी
  • विस्तार: जनवरी 2024 से 5 वर्षों के लिए बढ़ाया गया।
  • खाद्यान्न अधिकार: प्राथमिकता वाले परिवार (PHH) को 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह; अंत्योदय अन्न योजना (AAY) परिवार को 35 किलोग्राम प्रति परिवार प्रति माह।
  • महत्व: यह योजना खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करती है और गरीब परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करती है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

National Food Security Act (NFSA)

An Indian legislation enacted in 2013 that provides for the right to secure food and nutrition at affordable prices for a large part of the population. It ensures subsidized foodgrains, with rice being a major component of the allocated food basket.

Public Distribution System (PDS)

A government-sponsored scheme in India that provides subsidized food grains and other essential commodities to the poor and vulnerable sections of society through a network of Fair Price Shops (FPSs).

Digital Public Infrastructure (DPI)

A set of shared digital systems, platforms, and standards that enable the delivery of essential services and foster innovation, often including digital identity, payments, and data exchange.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet